शाहजहांपुर: लोकसभा में सांसद अरुण कुमार सागर ने उठाईं रेल समस्याएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। सांसद अरुण कुमार सागर ने मंगलवार को लोकसभा में तिलहर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने समेत ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने का मुद्दा उठाया। नियम 377 के अंतर्गत सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले तिलहर रेलवे स्टेशन की डभौरा क्रासिंग पर रेल ओवर ब्रिज का …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। सांसद अरुण कुमार सागर ने मंगलवार को लोकसभा में तिलहर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने समेत ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने का मुद्दा उठाया। नियम 377 के अंतर्गत सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले तिलहर रेलवे स्टेशन की डभौरा क्रासिंग पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कराने, रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण कराने का अनुरोध रेल मंत्री से किया।

सांसद अरुण सागर ने संसद में अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र शाहजहांपुर की तहसील तिलहर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का काफी अभाव है, इसलिए जनहित में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मूलभूत आवश्यक कराए जाने बहुत आवश्यक हैं। सांसद ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि ट्रेन संख्या 14207 और 14208 प्रतापगढ़-पुरानी दिल्ली (पद्मावत एक्सप्रेस) का तिलहर रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाए। इसी तरह ट्रेन संख्या 14369 और 14370 सिंगरौली-बरेली (त्रिवेणी एक्सप्रेस) को भी यात्रियों की मांग पर तिलहर स्टेशन पर ठहराव दिया जाए।

इसके साथ ही तिलहर रेलवे स्टेशन की डभौरा क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराने, स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराने, प्लेटफार्म पर पीने योग्य पानी के लिए वाटर कूलर लगवाने, यात्री शेड की व्यवस्था कराने, प्लेटफार्म पर फर्श का पुननिर्माण कराने, एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज बनवाने, रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण कराने, यात्रियों के बैठने के लिए प्लेटफार्म पर सीटों की व्यवस्था कराने, प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग सांसद ने संसद में उठाई।

यह भी पढ़ें- बड़ा खुलासा…नूपुर शर्मा की हत्या करने भारत में घुसा पाकिस्तानी, साथ लेकर आया 11 इंच का चाकू

संबंधित समाचार