हरदोई : पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । योगी सरकार महिला सुरक्षा के लाख दावे कर रही है लेकिन हकीकत इसके उलट है। यूपी की मॉडर्न पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को न्याय नहीं दे पाई जिसके चलते उसने सुसाइड नोट में पुलिस पर आरोप लगते हुए फांसी लगा ली। अकेली एक युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुराचार …

हरदोई, अमृत विचार । योगी सरकार महिला सुरक्षा के लाख दावे कर रही है लेकिन हकीकत इसके उलट है। यूपी की मॉडर्न पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को न्याय नहीं दे पाई जिसके चलते उसने सुसाइड नोट में पुलिस पर आरोप लगते हुए फांसी लगा ली। अकेली एक युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुराचार किया ,यही नहीं आरोपी के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित युवती के परिजनों ने जब पुलिस से संपर्क किया तो उसने भी मामले को टाल मटोल दिया । आहत युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली ।पुलिस से आहत युवती ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस को गंदा बताया। युवती की खुदकुशी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

थाना अतरौली के किरला गांव में एक युवती ने देर रात घर के अंदर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। युवती ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमे उसने सारा वाकया तफसील से बयान किया है।

युवती ने बताया कि जब घर पर कोई नहीं था तब गांव का अरविंद उसके घर जबरन घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटनाक्रम का आलोक ने वीडियो भी बना लिया और उसको वो ब्लैकमेल करता रहा। युवती ने लिखा वो गांव के ही आलोक से प्रेम करती है जिसकी वजह से अरविंद चिढ़ता था। अरविंद ने दुष्कर्म का वो वीडियो आलोक और मेरी चाची को भेज दिया है, जिससे उसकी लोक लाज सब खत्म हो गई, अब वो मुंह दिखाने लायक नहीं बची इसलिए वो आत्महत्या कर रही है। साथ ही युवती ने ये भी लिखा कि उसका प्रेमी आलोक बेकसूर है उसको कुछ न कहा जाए।

एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है जो अन्य आरोप लगाए गए है उनकी भी पड़ताल की जायेगी.

यह भी पढ़ें –शाहजहांपुर: लोकसभा में सांसद अरुण कुमार सागर ने उठाईं रेल समस्याएं

संबंधित समाचार