लखनऊ : मौसम विभाग ने दी 20 व 21 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ, अमृत विचार । सावन शुरू हो गया, झूले भी पड़ गए, पर मानसून अभी भी नई दुल्हन की तरह मुंह छिपाए बैठा है। प्रदेशवासियों को अभी भी बारिश का दीदार नहीं हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे मानसून मेहरबान रहेगा। अगले दो दिनो 20 व 21 जुलाई को …
लखनऊ, अमृत विचार । सावन शुरू हो गया, झूले भी पड़ गए, पर मानसून अभी भी नई दुल्हन की तरह मुंह छिपाए बैठा है। प्रदेशवासियों को अभी भी बारिश का दीदार नहीं हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे मानसून मेहरबान रहेगा। अगले दो दिनो 20 व 21 जुलाई को लगभग पूरे प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है।
प्रतापगढ़ में येलो अलर्ट नहीं
मौसम विभाग की ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार 20 व 21 जुलाई को प्रदेश में एक मात्र प्रतापगढ़ जिले को छोड़ सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 20 जुलाई को श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, आगरा व मथुरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में येलो अलर्ट है। वहीं 21 जुलाई को बाराबंकी व हमीरपुर में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो 23 जुलाई तक प्रदेश में बारिश के आसार बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : राजधानी में मिले कोरोना के 54 नए पॉजिटिव मरीज
