रायबरेली: चलती कार पर पलटा डंपर, पांच लोगों की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। चलती कार पर राख लदे डम्फर के पलटने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद से डम्फर चालक फ़रार है,पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।यह हादसा मंगलवार की देर रात हुआ जब कार सवार एक ढाबे में खाना ख़ाकर घर लौट रहे थे। …

रायबरेली। चलती कार पर राख लदे डम्फर के पलटने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद से डम्फर चालक फ़रार है,पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।यह हादसा मंगलवार की देर रात हुआ जब कार सवार एक ढाबे में खाना ख़ाकर घर लौट रहे थे। रायबरेली के शहर कोतवाली निवासी रचित अग्रवाल पत्नी रुचिता,बच्चों रेयांश और रायशा व एक नजदीकी रिश्तेदार राकेश उनकी पत्नी सोनम बेटे आदित्य व बेटी तानिषि के साथ मुंशीगंज के बाबा ढाबा पर खाना खाने गए थे।

देर रात सभी खाना खाकर वापस घर की ओर लौट रहे थे कि प्रयागराज लखनऊ मार्ग पर कृपालु इंस्टिट्यूट के निकट उनकी चलती कार पर बाएं ओर से आकर एक डंपर अचानक पलट गया। डंपर में राख लदा था। जिससे चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हादसा इतना भीषण था कि कार में दबे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। सभी को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डाक्टरों से रुचिता अग्रवाल, मासूम रेयांश, रायशा व राकेश व उनकी पत्नी सोनम को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में रचित,आदित्य, और तानिषि घायल हो गए,जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि हादसा डम्फर चालक की लापरवाही के कारण हुआ है।पुलिस उपाधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि डम्फर चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पढ़ें-लखनऊ : समाज कल्याण निदेशालय में जल्द शुरू होगा कांटैक्ट सेंटर

संबंधित समाचार