सीएम योगी ने मंत्रियों को दी सख्त नसीहत, कहा- आंख मूंद कर ना करें भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में ट्रांसफर से मचे तहलके के बीच अब एक्शन शुरू हो गया है। पहले सीएम योगी ने ट्रांसफर के विवाद में OAD अनिल पांडेय को हटाया था। उसके बाद PWD विभाग के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रमुख अभियंता नियोजन राकेश सक्सेना और वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर शैलेंद्र यादव ससपेंड कर दिया था। अब सीएम ने …

लखनऊ। यूपी में ट्रांसफर से मचे तहलके के बीच अब एक्शन शुरू हो गया है। पहले सीएम योगी ने ट्रांसफर के विवाद में OAD अनिल पांडेय को हटाया था। उसके बाद PWD विभाग के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रमुख अभियंता नियोजन राकेश सक्सेना और वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर शैलेंद्र यादव ससपेंड कर दिया था। अब सीएम ने मंत्रियों को भी सख्त नसीहत दी है।

सीएम योगी ने कहा, “मंत्री अपने ऑफिस के किसी भी निजी और अन्य स्टाफ पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करें। मंत्री अपने ऑफिस और घर के सभी स्टाफ पर सख्त नजर रखें। उन्होंने ध्यान रखने की जरूरत है कि ऑफिस के स्टाफ क्या कर रहे हैं।”

जल्दबाजी में नहीं करें ऐसा

सीएम ने बैठक में कहा, “सभी मंत्रियों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने की जरूरत है। सरकार में किसी भी तरह के भ्रष्टचार और अनियमितता की किसी भी एक घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

मंत्रियों से सीएम ने साफ कहाकि किसी भी फाइलों पर जल्दबाजी में दस्तखत नहीं करें। किसी भी फैसले को लेने से पहले मेरिट को आधार माना जाना चाहिए।

पढ़ें-बरेली: आबकारी विभाग का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जोरों पर, की ये कार्यवाही

संबंधित समाचार