अयोध्या: पुलिस ने पैदल मार्च निकाल दिलाया सुरक्षा का भरोसा, दिए यह सुझाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना कोतवाली बीकापुर के प्रभारी सुमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की टीम के साथ मंगलवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के कोछा बाजार में पैदल मार्च किया गया। दुकानदारों और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। बताया कि सावन महीने में चल रही कांवड़ यात्रा को आपसी भाईचारा व सौहार्द …

अयोध्या। थाना कोतवाली बीकापुर के प्रभारी सुमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की टीम के साथ मंगलवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के कोछा बाजार में पैदल मार्च किया गया। दुकानदारों और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। बताया कि सावन महीने में चल रही कांवड़ यात्रा को आपसी भाईचारा व सौहार्द कायम करते हुए सकुशल संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है।

पैदल मार्च के दौरान सड़क के किनारे ठेला खड़ा करने वाले दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई। बाइक और वाहन चालकों को भी सड़क से पटरी पर वाहन ना खड़ा करने के लिए सुझाव दिया गया।

पढ़ें-बरेली: शहर की सड़कों का हाल देखकर इंद्रदेव भी नाराज ! 5 मिनट की बारिश ने खोली पोल, देखें Video

संबंधित समाचार