अयोध्या: चोरों ने पंचायत भवन से कम्प्यूटर समेत दस्तावेज उड़ाए, पड़ताल जारी
अयोध्या। रुदौली ब्लाक की ग्राम पंचायत जरायल कला के पंचायत भवन में गजब तरीके से चोरी का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार रात स्कूटी से आए दो चोरों ने ताला तोड़ कर कम्प्यूटर, प्रिन्टर और महत्वपूर्ण दस्तावेज उड़ा लिए। चोरी की इस घटना को लेकर ग्राम पंचायत में काफी चर्चा है। चोरी के पीछे …
अयोध्या। रुदौली ब्लाक की ग्राम पंचायत जरायल कला के पंचायत भवन में गजब तरीके से चोरी का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार रात स्कूटी से आए दो चोरों ने ताला तोड़ कर कम्प्यूटर, प्रिन्टर और महत्वपूर्ण दस्तावेज उड़ा लिए। चोरी की इस घटना को लेकर ग्राम पंचायत में काफी चर्चा है। चोरी के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस भी स्कूटी सवार चोरों के कारनामें से हैरत में है।
बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक ने थाना पटरंगा में तहरीर दी है। पंचायत सहायक नेहा यादव व ग्राम प्रधान मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 2 बजे पंचायत भवन के बगल रहने वाले व्यक्ति ने पंचायत सहायक के पति को फोन कर बताया कि पंचायत भवन के अंदर से खटपट की आवाज आ रही है। जिसपर तत्काल पंचायत सहायक के पति पहुंचे तो पंचायत भवन का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां से कम्प्यूटर का पूरा सिस्टम, प्रिंटर, गार्ड फाइल, शासनादेश इत्यादि गायब था। अगल बगल के लोगों ने बताया कि स्कूटी सवार दो लोग पूरब दिशा की ओर जाते हुए देखे गए हैं। पुलिस ने बताया इस संबध में पड़ताल की जा रही है।
पढ़ें-अयोध्या: स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ आगाज, CMO ने अभियान का किया शुभारम्भ
