अमरोहा : सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के एक गांव में सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नम आंखों से परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव गंगानगर निवासी हुकम का 15 वर्षीय बेटा विवेक सोमवार …
अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के एक गांव में सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नम आंखों से परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव गंगानगर निवासी हुकम का 15 वर्षीय बेटा विवेक सोमवार को गांव के कुछ युवकों के साथ लौकी तथा करेले लेकर कैन्टर में लादकर दिल्ली बेचने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब कैन्टर पिलखुआ के नजदीक पहुंचा तो अचानक कैंटर का टायर फट गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। इस दौरान विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे घायल अवस्था मेरठ के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां युवक ने बुधवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पांच बहन भाइयों में बड़ा था। वहीं,युवक की मौत से मां भागवती,बहन काजल, नीलम,शिवानी तथा भाई गौरव का रो- रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाई गई बच्चों को कृमिनाशक गोली
