लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया एयरगन, ट्रॉली बैग में भर कर लाया गया था पार्ट्स, जांच जारी
लखनऊ। यूपी के लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार को एयरगन और भारी मात्रा में उसके पार्ट्स पकड़े गए। बता दें यह समान दुबई से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से लाया गया था। मामले को लेकर आशंका जताई जा रही है कि इन्हें इंडिया में मोडिफाई करने के लिए लाया गया था। समान की बरामदगी …
लखनऊ। यूपी के लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार को एयरगन और भारी मात्रा में उसके पार्ट्स पकड़े गए। बता दें यह समान दुबई से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से लाया गया था। मामले को लेकर आशंका जताई जा रही है कि इन्हें इंडिया में मोडिफाई करने के लिए लाया गया था। समान की बरामदगी होने पर कस्टम विभाग ने इसकी सूचना पुलिस के साथ इंटेलिजेंस को भी दी है।
एयरगन और भारी मात्रा में उसके पार्ट्स के मिलने पर कस्टम अधिकारियों का कहना है कि एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 10 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंड किया। जब एक यात्री इसमें से उतरा, जिसके पास ट्राली बैग था। उस यात्री को जब संदेह के आधार पर स्कैनर के सामने लाया गया। तब मशीन ने सिग्नल तो दिया। मगर जब बैग की चैकिंग की गई तब तलाशी के दौरान कुछ भी नहीं मिला।
जानें बैग में कहा छुपा था माल
जांच को लेकर अफसरों का कहना हैं कि बैग के निचले हिस्से में एक बॉक्स बना था जो नजर नहीं में आ रहा था मगर संदेह पर सहीं से बैग को चैक किया गया तब पता चला की ट्राली बैग के नीचे एक बॉक्स भी बना हुआ। बॉक्स की चैकिंग होने पर उसमें से गन और उसकी एसेसरीज बरामद की गई थी। इसमें टेलिस्कोप, अलग-अलग तरह के बैरेल और अन्य पुर्जे थे।
लाखो रुपए की कीमत का है सामान
बरामदगी को लेकर अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गये गन और उसके पार्ट्स एंटीक हैं। इनकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 20.54 लाख रुपए है। आशंका है कि इसे इंडिया में मोडिफाई करके रायफल बनाया जाना था। इसलिए पुलिस के साथ अन्य एजेंसियों को भी सूचना दी गई है। बता दें कि पकड़े गए यात्री से पूछताछ की जा रही है।
पढ़ें-गोरखपुर: मुर्तजा के कमरे से मिली तीन एयरगन,6 नामों से चलाता था फेसबुक आईडी
