आगरा : पति ने पार की जुल्म की इन्तहा, पत्नी को खम्भे से बांधकर बरसाए डंडे, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। महिलाओं के खिलाफ अपराध काम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इनमे से ज्यादातर मामले घरवालों से ही जुड़े होते हैं। यूपी के आगरा में एक पति ने जुल्म की सभी सीमाएं पार कर दी। उसने अपनी पत्नी को घर में बुरी तरह से पीटा। इसके बाद पत्नी को घर से …

आगरा, अमृत विचार। महिलाओं के खिलाफ अपराध काम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इनमे से ज्यादातर मामले घरवालों से ही जुड़े होते हैं। यूपी के आगरा में एक पति ने जुल्म की सभी सीमाएं पार कर दी। उसने अपनी पत्नी को घर में बुरी तरह से पीटा। इसके बाद पत्नी को घर से बाहर निकाल कर उसे एक खंभे से बांधा फिर यहां भी डंडे जमकर बरसाए। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो महिला को दूर तक घसीटा। यह पूरा नजारा आसपास के लोग देख रहे थे। किसी तरह ग्रामीणों ने महिला को उसके पति के चंगुल से छुड़ाया। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के समय से पति व सास फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के रुनकता क्षेत्र का है। कुआ खेरा बुढ़ाना निवासी कुसुम की शादी 17 साल पहले अरसेना निवाशी श्यामू उर्फ श्याम पुत्र गोरी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद कुसुम ने एक बेटे को जन्म दिया लेकिन शादी के पांच साल बाद से पति शराब का आदी हो गया। शराब के नशे में आये दिन पत्नी कुसुम से मारपीट करने लगा। हद तब हो गई जब मारपीट में उसकी सास भी पति का साथ देने लगी।

13 जुलाई की रात पति ने कुसुम को बेरहमी से पीटा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पति को पकड़कर चौकी ले आई । सास के कहने पर पति को छुड़वा दिया। कुसुम के भाई वीरपाल ने बताया कि 14 जुलाई श्यामू ने पुलिस से शिकायत करने पर पत्नी को खंबे से बांधकर जमकर पीटा। उसका मन नही भरा तो कई मीटर घसीटते हुए उसे डंडों से मारा। पति की क्रूरता देख ग्रामीणो ने किसी तरह बचाया।

सूचना पर पहुची पुलिस ने मायके वालों को बुलाकर घर भेजा। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति श्यामू पुत्र गोरिशनकर व सास बरखा पत्नी गौरीशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें –उन्नाव: जमीन पर कब्जे के चलते युवक ने DM ऑफिस में किया आत्महत्या का प्रयास, SDM को दिया जांच का आदेश

संबंधित समाचार