अयोध्या : कांवड़ यात्रा को लेकर यहां होगा डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर बुधवार को दर्शननगर पुलिस चौकी में बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि कांवड़ यात्रा को लेकर भारी वाहनों का डायवर्जन मया बाजार से किया जाए। एसपी सिटी विजयपाल सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी व पुलिस उपाधीक्षक आशीष …

अयोध्या, अमृत विचार। कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर बुधवार को दर्शननगर पुलिस चौकी में बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि कांवड़ यात्रा को लेकर भारी वाहनों का डायवर्जन मया बाजार से किया जाए। एसपी सिटी विजयपाल सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी व पुलिस उपाधीक्षक आशीष निगम भी मौजूद रहे।

बैठक में आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा व मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर चर्चा की गई। कांवड़ियों के आवागमन मार्ग में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसकी ब्रीफिंग एसपी सिटी व सीओ द्वारा की गई। कांवड़ यात्रा के मदद भारी वाहनों का डायवर्जन मया बाजार से कराये जाने का सुझाव दिया गया।

इसके अलावा चार पहिया वाहन अम्बेडकरनगर मार्ग से आने पर कूढ़ा केशवपुर से डायवर्जन कराये जाने के लिए भी सुझाव दिया गया। संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा पोल व बैरियर पर रिफ्लेक्टर लगाये जाने का सुझाव दिया गया है। पुजारी पुरवा पेट्रोल पम्प के पास एक्सीडेण्ट प्वाइण्ट होने के कारण एम्बुलेंस की मांग उठाई गई। ग्राम प्रधानों से कांवड़ यात्रा में सहयोग की अपील की गई। बूथ नम्बर चार के पास बीच का डिवाइडर पूर्व की भांति मिट्टी से पाटकर सड़क क्रास कराए जाने पर सहमति बनी। कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर आपसी सौहार्द पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें –बिजनौर: स्कूली वैन से सड़क पर गिरे चार बच्चे, एक छात्रा की मौत

संबंधित समाचार