गोरखपुर: बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए एसपी ट्रैफिक और आरटीओ ने की ई रिक्शा यूनियन के साथ बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और आमजनमानस को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. महेंद्र पाल सिंह और आरटीओ की अध्यक्षता में ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर यातायात नियमो का पालन करने और सभी ई रिक्शा के 19 रूटों के …

गोरखपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और आमजनमानस को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. महेंद्र पाल सिंह और आरटीओ की अध्यक्षता में ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर यातायात नियमो का पालन करने और सभी ई रिक्शा के 19 रूटों के बारे में जानकारी दी गई ।

बैठक में जाम पर चर्चा करते हुए ई रिक्शा चालकों को बताया गया कि गोरखपुर शहर में ई रिक्शा (हमसफर) के संचालन हेतु 19 रूट निर्धारित की गयी हैं। शीघ्र ही आरटीओ कार्यालय द्वारा कैम्प लगाकर रूट वितरण किया जाएगा। हमफसर ई रिक्शा का कलर कोड किसी भी दशा में बदला नही जायेगा। प्रत्येक हमसफर ई रिक्शा का रूट नम्बर दिया जायेगा जिससे की शहर में जाम की स्थिति न उत्पन्न हो सके।

ई रिक्शा के बाहरी बनावट में कोई बदलाव नही किया जायेगा। ई रिक्शा (हमसफर) पर निर्धारित मानक के अनुसार 5 सवारी से ज्यादा नही बैठायेगे साथ ही चौराहो पर किसी भी दशा में जाम नही करेगें। चौराहा से पहले या बाद में सवारी उतारेगें और बिना ड्राईविग लाइसेन्स के वाहन चलाने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। एसपी ट्रैफिक डॉ. महेंद्र पाल सिंह ने सभी से यातायात नियमों का पालन करते हुए बेहतर यातायात व्यवस्था में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

पढ़ें-अयोध्या: उप परिवहन आयुक्त ने ट्रक-बस यूनियन पदाधिकारियों के साथ की बैठक, ओटीएस योजना गति देने पर दिया जोर

संबंधित समाचार