लखनऊ: सोशल मीडया पर हीरो, पहरेदारी में जीरो…क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कानून व्यवस्था को दिखा रहे आईना राजधानी धारा -144 लागू होने के बाद भी बढ़ रही अपराधिक घटनाएं लखनऊ। कांवड़ यात्रा और मोहर्रम के मद्देनजर राजधानी में दस अगस्त तक धारा-144 लागू हैं। जिसमें पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बरकरार रखने हेतु पेट्रोलिंग करने के साथ सोशल मीडिया पर निगरानी करने के …

  •  सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कानून व्यवस्था को दिखा रहे आईना
  • राजधानी धारा -144 लागू होने के बाद भी बढ़ रही अपराधिक घटनाएं

लखनऊ। कांवड़ यात्रा और मोहर्रम के मद्देनजर राजधानी में दस अगस्त तक धारा-144 लागू हैं। जिसमें पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बरकरार रखने हेतु पेट्रोलिंग करने के साथ सोशल मीडिया पर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आलाधिकारी पीस कमेटी की बैठक में अधिकांश समय व्यतीत कर रहे हैं। पुलिस की सक्रियता सोशल मीडिया पर बढ़ चुकी है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मजबूरन पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है। यह बात हम नहीं बल्कि कुछ घटनाएं सामने आईं है। जब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मामला तुल पकड़ने लगा तब पुलिस हरकत में आई।

पहली घटना : मॉल में नमाज अदा करने का वीडियो

राजधानी में दो हजार करोड़ की लागत से बने लुलु मॉल का 10 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था। 12 जुलाई को मॉल में विशेष समुदाए के कुछ युवकों का नमाज अदा करते वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद हिंदूवादी संगठन ने मॉल में सुंदरकांड व हनुमान चालीस का पाठ करने का ऐलान करते हुए मामले का तुल दे दिया। जिसके बाद राजधानी पुलिस हरकत में आई। 14 जुलाई को वीडियो वायरल में पहचान करते हुए पुलिस ने बगैर अनुमति नमाज अदा करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की थी।

15 जुलाई को मॉल में हनुमान चालीस पढ़ने गए तीन युवकों और नमाज अदा करते एक युवक की गिरफ्तारी की गई। 16 जुलाई को मॉल के बाहर हनुमान चालीसा पाठ और विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे करनी सेना, भाजयुमो के 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। 17 जुलाई को गोमतीनगर के 1090 चौराहे पर बायकॉट लुलु मॉल का पोस्टर चस्पा कर मॉल की ओर बढ़ रहे करनी सेना के सदस्यों को पुलिस ने रोका और हिदायत देकर लौटा दिया था। 18 जुलाई को मॉल में बैगर अनुमति के हनुमान चालीसा क पाठ करने गए तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

19 जुलाई को पुलिस ने मॉल में नमाज अदा कर धार्मिक उन्माद बढ़ाने वाले नोमान, लुकमान, आतिफ और रेहान को गिरफ्तार किया था। इसी बीच पुलिस ने मॉल की शुद्धीकरण के लिए पहुंचे तपस्वी छावनी के महंत परमहंसदास को अंदर जाने से मना कर दिया था। बता दें कि लुलु मॉल के बढ़ते विवाद को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस विवाद को गलत ठहराते हुए अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।

दूसरी घटना : सोशल मीडिया पर हमलावर की फोटो वायरल

20 जुलाई की रात 10:30 बजे हजरतगंज की मल्टीलेवल पार्किंग के समीप अज्ञात दबंग ने दो महिलाओं पर असलहा तानकर गोली चला दी थी। इसके बाद हमलावर वहां से भागने में सफल हो गया। जब यह सूचना हमलवार की फोटे के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुई तब पुलिस हरकत में आई। इसके बाद महिला से पड़ताल की गई तो पता चला कि महिला बाजारखाला क्षेत्र की रहने वाली है। उनका नाम उसमा परवीन है।

14 मई को उसने बाजारखाला कोतवाली में कुछ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। कई दिनों से दबंग समझौता करने दवाब बना रहे थे। समझौते से मना करने पर दबंगों ने उस पर गोली चलाई थी। बता दें कि साल 2021 में उसमा ने ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी में सदस्या ली थी और विधानसभा चुनाव 2022 में लखनऊ पश्चिमी सीट से उन्हें टिकट देकर चुनाव लड़ाने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से साफ इंकार कर दिया था।

तीसरी घटना : मॉल के बाहर नशे में धुत युवतियों ने किया था हाईवोल्टेज ड्रामा

19 जुलाई की रात 12:30 बजे इंदिरानगर थानाक्षेत्र के अरविंदोनगर का हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुआ था। जहां एक शॉपिंग मॉल के सामने नशे में धुत युवतियों की नौटंकी सामने आई थी। वायरल वीडियो में युवतियां अपने पुरूष मित्र की पिटाई करते हुए अपशब्द करते दिखाई पड़ी थी।

युवतियां अपशब्दों का इस्तेमाल कर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देती हुई नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इस संबंध में इंदिरा नगर थाना प्रभारी रामफल प्रजापति ने बताया कि इसको संज्ञान में लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सड़क पर मारपीट करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

जरा इनकी भी सुनें

इस सम्बन्ध में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने बताया कि पुलिस अपना काम बखूबी से कर रही है। सड़कों पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। खुराफातियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई भी वीडियो वायरल होता है तो जांच के बाद फौरन कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों सिपाहियों को डीसीपी ने किया लाइन हाजिर

संबंधित समाचार