कानपुर : कांट्रेक्टर को बिल्डर ने जिन्दा जलाया, रुपये मांगने पर किया ये कांड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। यूपी के कानपुर में एक बिल्डर ने कॉन्ट्रैक्टर द्वारा अपने बकाया पैसे मांगने पर उसे पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया। वहां मौजूद लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचाया जहां मरने से पहले पुलिस ने उसका बयान भी लिया। मिली जानकारी के अनुसार मरने से पहले कांट्रेक्टर ने बताया, ‘‘बिल्डर ने …

कानपुर, अमृत विचार। यूपी के कानपुर में एक बिल्डर ने कॉन्ट्रैक्टर द्वारा अपने बकाया पैसे मांगने पर उसे पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया। वहां मौजूद लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचाया जहां मरने से पहले पुलिस ने उसका बयान भी लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मरने से पहले कांट्रेक्टर ने बताया, ‘‘बिल्डर ने 18 लाख रुपए की वजह से पहले बेरहमी से पीटा फिर पेट्रोल डालकर जिंदा फूंक दिया।’’ मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है।

मृतक का नाम राजेंद्र प्रसाद पाल था। उनके बेटे अरविंद कुमार पाल ने बताया कि पिता बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव की ठेकेदारी में कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। डेढ़ साल से वह पिता के 18 लाख रुपए रोके हुए था। मांगने पर धमकी अलग से देता था। जब कई बार रुपए मांगे, तो बिल्डर ने अपने मुनीम तिवारी से घर पर बुलाया था।

अरविंद ने बताया कि पिता के घर पहुंचने पर बिल्डर शैलेंद्र ने पहले बेरहमी से पीटा। इसके बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। अन्य लोगों की मदद से उनको उर्सला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया।

डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे अरविंद ने तहरीर दी थी। इसके बाद आरोपी बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : खत्म हुई एक प्रेमी कहानी, जैसन चिपांजी को दी गई अंमित विदाई

संबंधित समाचार