सुल्तानपुर : मामूली बात पर भिड़े दो समुदाय, मारपीट में 4 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। दोस्तपुर कस्बे में मंगलवार की रात कजियाना मुहल्ले में मामूली बात को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने हो गए। दोनों के बीच धारदार हथियार व लाठी-डंडे चले। चार लोग घायल हो गए हैं। घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया। पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज …

सुल्तानपुर, अमृत विचार। दोस्तपुर कस्बे में मंगलवार की रात कजियाना मुहल्ले में मामूली बात को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने हो गए। दोनों के बीच धारदार हथियार व लाठी-डंडे चले। चार लोग घायल हो गए हैं। घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया। पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर डीएम व एसपी ने पहुंचकर जायजा लिया है।

दोस्तपुर कोतवाली क्षेत्र के नरवा अनुसूचित बस्ती निवासी दिनेश कुमार घरेलू सामान की खरीदारी करके घर लौट रहे थे। इसी बीच कजियाना मुहल्ला निवासी सलमान, गोलू, राजा, रियाज व अन्य एकजुट होकर जाति सूचक गालियां देने लगे। विरोध जताने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हल्ला-गुहार सुनकर पीड़ित के पक्ष के लोग जमा हो गए। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। राम शुभावन, दिनेश, सलमान और शमशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

रात में ही क्षेत्राधिकारी कादीपुर रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।एसओ अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है।

बुधवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, एसडीएम कादीपुर महेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों से वार्ता की। अधिकारीद्वय ने कहा कि माहौल खराब करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें –मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी के आरोपी को मिली 46 साल की कारावास

संबंधित समाचार