बरेली: द्वितीय हरेला महोत्सव में उत्तराखंड संस्कृति के होंगे दर्शन
बरेली, अमृत विचार। विश्व हरेला महोत्सव परिवार की ओर से द्वितीय हरेला महोत्सव का आयोजन रविवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक दीनदयाल पुरम में किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रोत्साहन व जागरूकता के लिए संगोष्ठी, उत्तराखंड संस्कृति दर्शन रहेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष डा. हरीश भट्ट के अनुसार उत्तराखंड का प्रसिद्ध हरेला त्योहार पर्यावरण व हरियाली को …
बरेली, अमृत विचार। विश्व हरेला महोत्सव परिवार की ओर से द्वितीय हरेला महोत्सव का आयोजन रविवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक दीनदयाल पुरम में किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रोत्साहन व जागरूकता के लिए संगोष्ठी, उत्तराखंड संस्कृति दर्शन रहेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष डा. हरीश भट्ट के अनुसार उत्तराखंड का प्रसिद्ध हरेला त्योहार पर्यावरण व हरियाली को समर्पित है। इसके तहत हम पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय भट्ट रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री होंगे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संतोष कुमार गंगवार होंगे। मुख्य वक्ता प्रो पीके जोशी, पूर्व अध्यक्ष संघ लोक सेवा आयोग भारत सरकार व प्रो केपी सिंह कुलपति एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली रहेंगे। विशिष्ट अतिथि उमेश गौतम महापौर, वन एवं पर्यावरण मंत्री डा अरुण कुमार, संजीव अग्रवाल विधायक, ओमवीर विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहेंगे। कार्यक्रम सचिव डा. मनोज कांडपाल के अनुसार पर्यावरण संरक्षण को समर्पित वृक्ष बंधन रैली का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं उत्तराखंड सांस्कृतिक आधारित नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा।
