लखनऊ : हिन्दू महासभा ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, समर्थकों को रिहा करने की मांग
लखनऊ, अमृत विचार। लुलु मॉल में धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में पुलिस अबतक 29 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। अब मामले में गिरफ्तार किये गये हिन्दूवादियों की रिहाई की मांग उठने लगी है। बुधवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष शिशिर चतुर्वेदी की अध्यक्षता में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचा। …
लखनऊ, अमृत विचार। लुलु मॉल में धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में पुलिस अबतक 29 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। अब मामले में गिरफ्तार किये गये हिन्दूवादियों की रिहाई की मांग उठने लगी है।
बुधवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष शिशिर चतुर्वेदी की अध्यक्षता में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचा। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को ज्ञापन सौंपते हुए महासभा ने लुलु मॉल प्रकरण में गिरफ्तार किये गये हिन्दूवादियों की जल्द से जल्द रिहाई की मांग की। शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि लुलु मॉल को लेकर चल रहे विवाद को हिन्दू महासभा समापन करने का प्रयास कर रही है। पर मामले में गिरफ्तार गए हिन्दूवादियों को रिहा करने में प्रशासन के अधिकारी ढिलाई बरत रहे हैं।
महासभा की ओर से पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए गिरफ्तार किये गये हिन्दूवादियों को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें –बरेली: बैठक में व्यापारियों ने कहा- 24 घंटे में मिट्टी जांच और गड्ढे कराना बंद नहीं हुए तो बाजार होगा बंद
