लखनऊ : रिफाइन करने के नाम पर हड़पी 37.75 लाख रुपये की 71.72 किलो चांदी, मुकदमा दर्ज
लखनऊ, अमृत विचार। चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित मेसर्स बाहुबली बुलियंस एंड ज्वेलर्स से रिफाइन करने के नाम पर जालसाज ने 37.75 लाख रुपये कीमत की 71.72 किलो चांदी हड़प ली। मामले को लेकर व्यापार मंडल के साथ मिलकर ज्वेलरी दुकान के मालिक अमर सिंह ने मंगलवार देर रात चौक कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। …
लखनऊ, अमृत विचार। चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित मेसर्स बाहुबली बुलियंस एंड ज्वेलर्स से रिफाइन करने के नाम पर जालसाज ने 37.75 लाख रुपये कीमत की 71.72 किलो चांदी हड़प ली। मामले को लेकर व्यापार मंडल के साथ मिलकर ज्वेलरी दुकान के मालिक अमर सिंह ने मंगलवार देर रात चौक कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
लिखित शिकायत में अमर सिंह ने बताया कि चौक कोतवाली क्षेत्र के गोल दरवाजा में सर्राफा बाजार में उनकी मेसर्स बाहुबली बुलियंस एंड ज्वेलर्स नाम से आभूषण दुकान है। बीती 17 जुलाई को चांदी की रिफाइनरी का काम करने वाले महानारायण चौक निवासी अमित अग्रवाल से उन्होंने चांदी रिफाइन करने की बात तय हुई थी। अमित ने फोन करके अमर को चांदी उसके पास भेजने के लिए कहा। पर अमित का कोई भी कर्मचारी देर रात तक चांदी लेने के लिए नहीं पहुंचा। 18 जुलाई की शाम 7:01 बजे अमर ने फिर से अमित को फोन किया तो अमित ने बताया कि उसका कर्मचारी चांदी लेने के लिए गया था, पर दुकान बंद हो चुकी थी।
अमित ने कहा कि अभी मेरा कर्मचारी पहुंच रहा है, आप नमूना चांदी देखकर उसे अपनी चांदी दे देना, मैं उसे रिफाइन करवाकर वापस भिजवा दूंगा। कुछ देर के बाद धनीराम शुक्ला नामक युवक आया और चांदी का नमूना दिखाकर व अमित का नाम बताकर दुकान से 71 किलो 719 ग्राम चांदी लेकर चला गया। जिसकी कुल कीमत 37 लाख 75 हजार 20 रुपये थी। जब 19 जुलाई को चांदी रिफाइन होकर वापस नहीं आई तो अमर ने कई बार अमित को कॉल किया, पर मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा। अमर ने बताया कि उन्हें पता चला है कि अमित अग्रवाल कई लोगों से चांदी लेकर फरार हो गया है।
यह भी पढ़ें –बरेली: MJPRU के बीकॉम सेकेंड ईयर का थर्ड पेपर लीक, एग्जाम स्थगित
