आगरा: युवक ने पत्नी के साथ की दिल दहला देने वाली हरकत, आरोपी पति फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के आगरा में एक युवक ने दरिंदगी की सभी हदे पार कार दी हैं। जिसका दिल दहला देने वाला वीडियों वायरल हो रहा हैं। वीडियों में देखा गया है कि पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा हैं। यह मामला आगरा के सिकंदरा पुलिस थाने का है। मामले का वीडियों वायरल होते …

आगरा। यूपी के आगरा में एक युवक ने दरिंदगी की सभी हदे पार कार दी हैं। जिसका दिल दहला देने वाला वीडियों वायरल हो रहा हैं। वीडियों में देखा गया है कि पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा हैं। यह मामला आगरा के सिकंदरा पुलिस थाने का है। मामले का वीडियों वायरल होते ही पुलिस जांच में जुट गई हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियों जमकर वायरल हो रहा हैं जिसमें एक हैवान शख्स अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा हैं। दरिंदगी की हदें तब पार हो गई जब युवक अपनी पत्नी को एक खंबे से बांधकर पीटता दिखा है। वीडियो में उसकी पत्नी को चीखते सुना जा सकता है। वहीं पति अपनी पत्नी को पीटने के बाद खंबे से खोलकर घसीटते भी नजर आ रहा है। जिसकी शिकायत आगरा के सिकंदरा थाने में दर्ज हो गई है। वहीं आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।

मामले को लेकर आगरा में ASP सत्य नारायण के का कहना है कि ‘एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पति अपनी पत्नी को मारते हुए देखा जा सकता है। इसके संबंध में सिंकदरा में 14 जुलाई को मामला दर्ज़ किया गया था। मामले में कार्रवाई जारी हैं। आरोपी पति के घर में दबिश दी गई थी, लेकिन वह फरार है।

पढ़ें-दिल दहलाने वाली घटनाः एक ही परिवार के 4 लोगों ने लगाई फांसी, तीन की मौत, एक गंभीर

संबंधित समाचार