रायबरेली: स्टाफ नर्स समेत दो महिलाओं ने लगाई फांसी, कमरे से मिला सुसाइड नोट
रायबरेली। जिला चिकित्सालय में तैनात एक स्टाफ नर्स और लालगंज कोतवाली के एक गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है । पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है । स्टाफ नर्स के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिला चिकित्सालय में स्टाफ नर्स …
रायबरेली। जिला चिकित्सालय में तैनात एक स्टाफ नर्स और लालगंज कोतवाली के एक गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है । पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है । स्टाफ नर्स के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिला चिकित्सालय में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात पिंकी द्विवेदी अस्पताल परिसर में ही सरकारी आवास में रहती थी । गुरुवार की सुबह जब काफी देर तक उनके आवास का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने उनके घर की खिड़की से देखा तो दंग रह गए ।
पिंकी का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था । इस घटना की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में खलबली मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। नर्स के कमरे से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है।

विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरिहरा में एक विवाहिता का शव उसके घर में साड़ी द्वारा लगाए गए फांसी के फंदे पर लटकता मिला है । गांव के मनोज कुमार की पत्नी रीता बुधवार की शाम को अपने कमरे में सोने गई थी । गुरुवार की सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो परिजन उसके कमरे में गए । जहां उसका शव फांसी पर लटकता मिला है । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है ।
मुझे किसी से शिकायत नहीं, नीतू दीदी बेटे की पढ़ाई का ध्यान रखना
जिला अस्पताल की नर्स पिंकी द्विवेदी के कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या का कारण अपनी बीमारी बताया है । नर्स ने लिखा है कि वह अपनी बीमारी से काफी परेशान है । डाक्टरों का कहना है कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है । बीमारी के कारण वह परिवार और ड्यूटी ठीक से नहीं कर पा रही थी । उसने आत्महत्या में किसी को भी दोष न देने की बात लिखी है। नर्स ने किसी नीतू दीदी को संबोधित करके लिखा है कि उसके बेटे की पढ़ाई का ध्यान रखना ।
पढ़ें-बरेली: पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट अब खुद जेल में लगाई फांसी
