शाहजहांपुर: ई-रिक्शा से गिरी महिला की डीसीएम की चपेट में आने से मौत
अमृत विचार, शाहजहांपुर। बीसलपुर रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर थाना निगोही क्षेत्र के गांव सतवां मोड़ के पास डीसीएम की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। जबकि उसका दो साल का मासूम बेटा बाल-बाल बच गया। थाना निगोही के गांव मधवामई निवासी मुरारी सिंह की 25 वर्षीय पत्नी शिवानी अपने दो साल के मासूम …
अमृत विचार, शाहजहांपुर। बीसलपुर रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर थाना निगोही क्षेत्र के गांव सतवां मोड़ के पास डीसीएम की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। जबकि उसका दो साल का मासूम बेटा बाल-बाल बच गया।
थाना निगोही के गांव मधवामई निवासी मुरारी सिंह की 25 वर्षीय पत्नी शिवानी अपने दो साल के मासूम बेटे को लेकर ई-रिक्शा से शाहजहांपुर आ रही थी। दोपहर करीब 12 बजे ई-रिक्शा सतवां मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक शिवानी ई-रिक्शा से गिर गई, इसी दौरान सिंधौली की तरफ से तेज रफ्तार डीसीएम आ गई और उसकी चपेट में शिवानी आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दो साल का मासूम बेटा बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग गया। घटना स्थल पर कुछ ही देर में भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेने के साथ ही चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: एसपी सिटी और नगर मजिस्ट्रेट ने जेल बंदियों को बांटे कपड़े
