मानसून में जरूर घूमें भारत की यह जगहें, आएगा जबरदस्त मजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मानसून के महीने मे आप उन जगहों पर घूमने जा सकते हों जहां आप हमेशा से जाना चाहते है। कई जगहों पर मानसून सीजन में काफी ज्यादा बारिश होने के कारण लैंडस्लाइड्स का खतरा हो जाता है पर अगर आपको रास्ते अच्छे से पता है तो आप अपने मानसून की यात्रा को काफी ज्यादा यादगार …

मानसून के महीने मे आप उन जगहों पर घूमने जा सकते हों जहां आप हमेशा से जाना चाहते है। कई जगहों पर मानसून सीजन में काफी ज्यादा बारिश होने के कारण लैंडस्लाइड्स का खतरा हो जाता है पर अगर आपको रास्ते अच्छे से पता है तो आप अपने मानसून की यात्रा को काफी ज्यादा यादगार बना सकते हैं। हमारे भारत में तीन तरह के मौसम होते हैं- सर्दी , गर्मी और मॉनसून। लोग तो हर मौसम में ही घूमने जाने का प्लान बनाते हैं और घूमने जाते भी हैं लेकिन मानसून के दौरान कही घूमने जाने का मजा ही अलग होता है। अगर आप भी इस मानसून कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप इस मॉनसून के महीने मे आप घूमने जा सकते है और अपनी यात्रा को काफी यादगार बना सकते है। चलिऐ जानते हैं उन जगहों के बारे में-

वायनाड-

 

वायनाड मानसून के महीने में घूमने के लिए एक काफी सुंदर और अच्छी जगह हो सकती है। खासकर उन सभी लोगों के लिए जिनकी हाल ही में शादी हुई है। मानसून में इस जगह का मौसम बहुत ही सुंदर हो जाता है। इस जगह पर आपको मॉनसून में झरने और धुंध भरी सुंदर सी सुबह देखने को मिलेगी। मॉनसून मे अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये परफेक्ट जगह है।

दार्जिलिंग-

दार्जिलिंग का सनराइज और सनसेट देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं । यहां मानसून मे काफी ज्यादा बारिश होती है। दार्जिलिंग काफी सुंदर जगह है लेकिन मॉनसून मे यहां की खूबसूरती बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। यहां काफी सारी घूमने के लिए जगहें भी हैं और साथ मे आप कई तरह की एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

गोवा-

हर किसी की पहली पसंद गोवा होती है। अगस्त और सितंबर गोवा जाने का सबसे अच्छा समय है। मानसून के महीने में गोवा के बीच में और भी ज्यादा खूबसूरत लगते है काफी और इसी के साथ आप गोवा की नाइट लाइफ भी एंजॉय कर सकते हैं।

महाबलेश्वर-

महाबलेश्वर एक बहुत ही ज्यादा खूबसूरत जगह है लेकिन जुलाई और अगस्त के महीने में यहां की सुंदरता एक अलग ही लेवल पर पहुच जाती है। मानसून में काफी कपल्स यहां घूमने के लिए जाते हैं। महाबलेश्वर में आप एकदम फ्रेश स्ट्रॉबेरीज का मजा ले सकते हैं और उसी के साथ ही आप यहां पर बोटिंग भी कर सकते हैं।

मुन्नार-

मुन्नार की सुंदरता एक अलग ही लेवल पर रेहती है। यहां की हरी-भरी घाटियां, शानदार झरने और झीलें बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। प्रकृति की सुंदरता में और भी चार चांद लगाता है मुन्नार। दक्षिण भारत का ये खूबसूरत शहर कई लोगों की पसंदीदा डेस्टिनेशन है।

लद्दाख-

टूरिस्ट के बीच में लद्दाख काफी ज्यादा फेमस है। अपने अंदर अद्भुत खूबसूरती और सुंदरता समेटे है लद्दाख। यहां पर पहाड़ी दर्रे, तेज हवाएं और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बसे लद्दाख को देख कर आपको यही लगेगा कि धरती पर शायद ही इससे बेहतर और सुंदर कोई दूसरी जगह होगी। आपको अगर मॉनसून पसंद है तो एक बार आप मॉनसून में लद्दाख जरूर जाएं।

मेघालय-

मेघालय को लोग बादलों का घर कहते हैं। पहाड़ों से घिरे मेघालय में नदियों की मौजूदगी, खूबसूरत झरने और पर्वतों के ऊपर से हरियाली का एक बहुत ही खूबसूरत और अनोखा नजारा देखने को मिलता है। मानसून के महीने में मेघालय भी ज्यादा खूबसूरत और बेहद सुंदर हो जाती है, आपको यहां बारिश के मौसम में जरूर जाना चाहिए।

पढ़ें-अगर आप भी अपने Partner को लेकर हैं Insecure, तो अपनाएं यह टिप्स रिलेशनशिप होगा मजबूत