पुतिन के ठीक होने पर बोले विलियम बर्न्स, रूसी राष्ट्रपति के बीमार होने की सभी अफवाहें झूठी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के प्रमुख विलियम बर्न्स ने कहा है कि उनके पास रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (70) के अस्वस्थ होने के बारे में कोई खुफिया जानकारी नहीं है। समाचार मीडिया द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन का स्वास्थ्य पहले से ज्यादा खराब है, क्योंकि उनके कैंसर से पीड़ित होने की आशंका …

वाशिंगटन। केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के प्रमुख विलियम बर्न्स ने कहा है कि उनके पास रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (70) के अस्वस्थ होने के बारे में कोई खुफिया जानकारी नहीं है। समाचार मीडिया द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन का स्वास्थ्य पहले से ज्यादा खराब है, क्योंकि उनके कैंसर से पीड़ित होने की आशंका है।

बर्न्स ने कोलोराडो में एस्पेन सिक्योरिटी फोरम में कहा, “राष्ट्रपति पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में बहुत -सारी अफवाहें हैं। हमारे पास ऐसी कोई ठोस जानकारी नहीं है, जिस पर जोर देकर कहा जा सके कि पुतिन बीमार हैं।

मुझे तो वह बिल्कुल स्वस्थ दिखाई देते हैं।” बर्न्स ने कहा कि रूस के प्रतिष्ठित और शक्तिशाली नेता होने के रूप में पुतिन की मंशा देश को मजबूत राष्ट्र बनाना है। पड़ोसी देश यूक्रेन पर बिना नियंत्रण के ऐसा नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें:- विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, रूस का सैन्य अभियान डोनबास तक सीमित नहीं

संबंधित समाचार