बरेली: जिले में बढ़े कोरोना मरीज, अगर बुखार-खांसी आए तो जरूर कराएं कोविड जांच
बरेली, अमृत विचार। बीते करीब तीन सालों से कोरोना का प्रकोप जारी है। कोविड की तीनों लहरों में वायरस का स्वरूप बदला। इस दौरान कोविड के लक्षणों में परिवर्तन भी देखने को मिला। वर्तमान में जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है उनमें से अधिकांश को बुखार और खांसी की समस्या थी। सर्विलांस सेल …
बरेली, अमृत विचार। बीते करीब तीन सालों से कोरोना का प्रकोप जारी है। कोविड की तीनों लहरों में वायरस का स्वरूप बदला। इस दौरान कोविड के लक्षणों में परिवर्तन भी देखने को मिला। वर्तमान में जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है उनमें से अधिकांश को बुखार और खांसी की समस्या थी। सर्विलांस सेल के मुताबिक अगर किसी को दो दिन से अधिक बुखार और खांसी की समस्या है तो वह अपनी कोरोना जांच जरूर कराए।
सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के अनुसार बीते दो माह से जिले में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 19 है। इनमें 17 मरीज ऐसे हैं जिनको बुखार और खांसी की समस्या हुई थी। इसी क्रम में बीते दिनों कोविड संक्रमित मिले। मुख्य विकास अधिकारी और उनके एक परिवार के सदस्य को भी घर में अचानक बुखार और खांसी की समस्या हुई थी। एक दिन के बाद जांच कराने पर वह कोविड संक्रमित आए हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: ऑनलाइन गाड़ी बुक कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, लूटी गई इनोवा कार बरामद
