लखनऊ : पुलिस ने सीज किया विकास दुबे का मकान, बिकरू कांड के बाद यहीं ली थी पनाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। देश भर को हिला देने वाले बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का लखनऊ स्थित मकान आज पुलिस ने सीज कर दिया। ये कार्रवाई राजधानी कि कृष्णानगर पुलिस ने मुनादी के बाद करवाई। पुलिस के अनुसार बिकरु कांड से पहले विकास दुबे यहां पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। उसके …

लखनऊ, अमृत विचार। देश भर को हिला देने वाले बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का लखनऊ स्थित मकान आज पुलिस ने सीज कर दिया। ये कार्रवाई राजधानी कि कृष्णानगर पुलिस ने मुनादी के बाद करवाई।

पुलिस के अनुसार बिकरु कांड से पहले विकास दुबे यहां पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। उसके खिलाफ कृष्णा नगर थाने में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। दुस्साहसिक बिकरु कांड के बाद आरोपी विकास दुबे अपने इसी लखनऊ स्थित घर में आया था। इसी घर से पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी कार और घटना से जुडी कई चीजें बरामद की थी।

कृष्णा नगर इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया विकास दुबे के मकान को सीज किया गया है। उन्होंने बताया विकास दुबे के खिलाफ कृष्णा नगर थाने में गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी। वह गैंग बनाकर लोगों से धन उगाही करता था, इसमें उसका भाई भी शामिल था।

बताते चलें कि पुलिस ने राजधानी के इंद्र लोक नगर स्थित विकास दुबे के मकान में मई में मुनादी कराकर कुर्की का नोटिस लगाया था। बिकरु कांड के बाद वह यहां छिपने आया था। पुलिस को इसी मकान से सरकारी नंबर की गाड़ी भी बरामद हुई थी। विकास ने इसी गाड़ी से वारदात के बाद भागने में इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें –बरेली: रोजगार मेले में चयनित 21 अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

संबंधित समाचार