शाहजहांपुर: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दस लाख रूपये की मांगी रंगदारी
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय राम मूर्ति सिंह वर्मा की पुत्र वधू एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा को फोन करके दस लाख रूपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी से उसका परिवार घबराया …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय राम मूर्ति सिंह वर्मा की पुत्र वधू एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा को फोन करके दस लाख रूपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी से उसका परिवार घबराया हुआ है। उन्होंने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उधर पुलिस ने धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर कालोनी निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा ने थाना सदर बाजार में दी गई तहरीर में बताया कि 20 जुलाई 2022 से एक मोबाइल नंबर से उसे लगातार धमकी मिल रही है। 22 जुलाई को दिन में 12 बजे तक दस लाख रूपये चाहिए। अगर दोपहर 12 बजे तक दस लाख रूपये की व्यवस्था करके खाते में नहीं डाले तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। यदि रूपये की व्यवस्था हो जाए तो मुझे फोन कर देना तो खाता नंबर भेज दूंगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि फोन पर उसने गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी है।
उन्होंने मांग की है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाकर जांच करायी जाए और उसके परिवार की सुरक्षा प्रदान की जाए। सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक धमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की तरफ से मुकदमा अज्ञात में दर्ज कर लिया है। जिस फोन से उनको धमकी दी गई थी, वह मोबाइल नंबर सर्विलासं पर लगा दिया गया है। उधर एएसपी सिटी ने बताया कि अभियुक्त शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: विभिन्न समस्याओं पर किसानों ने किया प्रदर्शन, लगाए नारे
