लखनऊ : पीएम आवास योजना में हुई अनियमितता, योगी सरकार ने जेई को किया बर्खास्त
लखनऊ, अमृत विचार। सीएम योगी लगातार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने की हिदायत देते रहे हैं। इसी कड़ी में योगी सरकार भ्रष्टाचार पर लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में वित्तीय अनियमिता में डूडा के सीएलटीसी (सिटी लेबल टेक्निकल सेल) में तैनात जेई को बर्खास्त कर दिया गया …
लखनऊ, अमृत विचार। सीएम योगी लगातार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने की हिदायत देते रहे हैं। इसी कड़ी में योगी सरकार भ्रष्टाचार पर लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में वित्तीय अनियमिता में डूडा के सीएलटीसी (सिटी लेबल टेक्निकल सेल) में तैनात जेई को बर्खास्त कर दिया गया है। डीएम की संस्तुति पर अपर निदेशक राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) लखनऊ ने यह कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार सूडा लखनऊ ने आउटसोर्स कर्मचारी यशवीर सिंह को 2018 में सीएलटीसी में जेई के पद पर नियुक्त किया था। आरोप है कि यशवीर सिंह ने कंसल्टेंट एमआईएस (सलाहकार) आमिर खान से मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के 20 लाभार्थियों को गलत तरीक से लाभ पहुंचाया।
शिकायत मिलने के बाद हुई मामले की जांच के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर यशवीर सिंह एवं तत्कालीन एमआईएस आमिर खान के खिलाफ थाना लाइन बाजार में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। साथ ही जिलाधिकारी ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही के लिए निदेशक सूडा लखनऊ को संस्तुति कर दी। गुरुवार को परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि अपर निदेशक राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) लखनऊ ने जेई यशवीर सिंह को बर्खास्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें –बरेली: जंक्शन पर अनाधिकृत रूप से सामान बेच रहे पांच गिरफ्तार
