बरेली: काम पूरा न करने पर विकास भवन में रुकेंगे बीडीओ
बरेली, अमृत विचार। विकास भवन परिसर में खंड विकास अधिकारी ( बीडीओ ) की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। इसमें महिला मेट व मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम की विशेष समीक्षा की जाएगी। कार्य पूरा न होने तक खंड विकास अधिकारियों को विकास भवन छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा आकांक्षी ब्लॉकों की सूचना भरने …
बरेली, अमृत विचार। विकास भवन परिसर में खंड विकास अधिकारी ( बीडीओ ) की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। इसमें महिला मेट व मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम की विशेष समीक्षा की जाएगी। कार्य पूरा न होने तक खंड विकास अधिकारियों को विकास भवन छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा आकांक्षी ब्लॉकों की सूचना भरने से संबंधित भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डीसी मनरेगा गंगाराम ने बताया कि 22 जुलाई को विकास भवन सभागार में सुबह 11 बजे से आंकाक्षी ब्लॉकों की सूचना भरने से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 17 विभागों के अधिकारी के अलावा खंड विकास अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मासिक समीक्षा बैठक में जिले के समस्त खंड विकास अधिकारी अपनी भागेदारी करेंगे। समीक्षा के दौरान अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए खंड विकास अधिकारियों को विकास भवन में ही रूकना पड़ेगा। काम पूरा न होते तक उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: हड़ताल के चलते पूर्ति विभाग के कार्यालयों पर काम ठप
