बरेली: नगर आयुक्त ने अफसरों से मांगा कार्य का ब्यौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स शुक्रवार से एक्शन में होंगी। उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली को समझने के लिए अफसरों से दस बिदुंओं पर रिपोर्ट मांग ली है। सभी अनुभागों के मुखिया ने अपने-अपने विभाग का स्ट्रक्चर और काम के ब्यौरे की बुकलेट तैयार कर नगर आयुक्त को भेज दी है। शुक्रवार को सबसे …

बरेली, अमृत विचार। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स शुक्रवार से एक्शन में होंगी। उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली को समझने के लिए अफसरों से दस बिदुंओं पर रिपोर्ट मांग ली है। सभी अनुभागों के मुखिया ने अपने-अपने विभाग का स्ट्रक्चर और काम के ब्यौरे की बुकलेट तैयार कर नगर आयुक्त को भेज दी है। शुक्रवार को सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा होगी।

नगर निगम में इस बात की चर्चा है कि नगर आयुक्त ने जिस तरह से सभी अनुभागों से रिपोर्ट मांगी है उस अंदाज ने सभी को जता दिया है कि अब नए मुखिया के सामने सभी को काम करना होगा। नगर निगम में अभी तक जो भी चलता आया हो लेकिन अब काम करने वाले को महत्व मिल सकता है। नगर निगम में स्वास्थ्य, निर्माण, जलकल,राजस्व,टैक्स, लेखा, मार्ग प्रकाश ,पर्यावरण अनुभाग हैं। निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता ने बैठक कर 10 लाख से ऊपर और 50 लाख से ऊपर के लंबित कार्य की सूची तैयार की। कौन से कार्य पूरे हो चुके। कहां, किस कार्य में कितनी प्रगति है आदि की रिपोर्ट तैयार की।

जाते जाते नगर आयुक्त के आदेश भी चार्ज में
पूर्व नगर आयुक्त अभिषेक आनंद जाते जाते कुछ अफसरों को चार्ज दे गए। जो चर्चा का विषय बने है। स्वास्थ्य अधिकारी को पर्यावरण के काम के साथ -साथ सालिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम देखने का भी आदेश कर गए। यह आदेश होने के अगले ही दिन बाकरगंज में जाकर स्वास्थ्य अधिकारी का निरीक्षण करना निगम में चर्चा का विषय बना है। यह भी चर्चा है कि अभी तक पर्यावरण का काम देख रहे संजीव प्रधान तकनीकी योग्यता रखते थे।

लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी पर्यावरण और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट का काम देखने के लिए वांछित तकनीकी योग्यता नहीं रखते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से वे साफ सफाई के बारे में दिशा निर्देश दे सकते हैं। टैक्स विभाग में कर निर्धारण अधिकारी को भी जोन 3 का चार्ज का आदेश जाते -जाते करने की चर्चा है। कर निर्धारण अधिकारी के पास जोन 2 और 4 का चार्ज पहले से ही था। अब एक अधिकारी के पास तीन जोन और दूसरे कर निर्धारण अधिकारी के पास केवल एक जोन का ही चार्ज है। यह भी चर्चा है कि ऐसे आदेशों की समीक्षा भी होनी चाहिए। आखिर किन परिस्थितियों में आदेश किए गए।

ये भी पढ़ें- बरेली: बैंक्वेट हाल संचालकों ने स्थापना दिवस पर उठाया उत्पीड़न का मुद्दा, समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को किया गया सम्मानित

 

संबंधित समाचार