Bundelkhand Expressway के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख ने साधा निशाना, मंत्री नंद गोपाल ने दिया यह जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन। प्रदेश में बने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का एक वीडियो वायरल हुआ। उस वीडियो में रोड के धंसने की बात कही गई। जिसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ-साथ विपक्ष के कई नेताओं ने योगी सरकार पर निशाना साधा। अब इस पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने सपा अध्यक्ष को …

जालौन। प्रदेश में बने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का एक वीडियो वायरल हुआ। उस वीडियो में रोड के धंसने की बात कही गई। जिसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ-साथ विपक्ष के कई नेताओं ने योगी सरकार पर निशाना साधा। अब इस पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने सपा अध्यक्ष को जवाब दिया है।

आपको बेसिक टेक्निकल नॉलेज तो होनी ही चाहिए

मंत्री नंदी ने कहा, “अखिलेश यादव सुना है आप ऑस्ट्रेलिया से पढ़कर लौटे हैं। अलग बात है कि आप अपने को गूगल मैप का बड़ा जानकार बताते हैं। लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की मर्यादा के अनुसार थोड़ा लिखकर फिर पढ़कर पोस्ट करना चाहिए। कम से कम बेसिक टेक्निकल नॉलेज तो आपको होनी ही चाहिए।”

उन्होंने आगे लिखा, “स्ट्रेट–एज और प्रोफाइलोमीटर से सतह असमानता की जांच और जहां कहीं भी असमानता है, उसको दूर करने के लिए विशिष्टियों के अनुसार आयताकार भाग में पूर्व प्रयुक्त सामग्री को हटाकर दोबारा सरफेस लेयर का कार्य किया जा रहा है। मेरी आपको सलाह है कि अपने अल्पज्ञानी सलाहकारों के अधकचरे ज्ञान के भरोसे राजनीति न करें।”

सपा प्रमुख ने लिखा यह

इससे पहले अखिलेश यादव ने वायरल वीडियो को ट्वीट कर लिखा, “ये है बीजेपी के आधे-अधूरे विकास की गुणवत्ता का नमूना। उधर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का बड़े लोगों ने उद्घाटन किया ही था कि इधर एक हफ्ते में ही इस पर भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े गड्ढे निकल आए। अच्छा हुआ इस पर रनवे नहीं बना।” बता दें कि पीएम मोदी ने इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 16 जुलाई को किया था।

पढ़ें-आज यूपी में हो सकती है गरज के साथ भारी बारिश, जानें- अपने शहर का तजा अपडेट

संबंधित समाचार