हर घर तिरंगा आंदोलन: PM Modi ने 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराने का किया आग्रह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने और 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, इस वर्ष, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम हर घर तिरंगा आंदोलन को …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने और 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, इस वर्ष, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या इसे अपने घरों में लगाएं। यह आंदोलन राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगा।

पीएम मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, आज 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है। 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था।

पीएम मोदी ने कहा, आज हम उन सभी लोगों के महान साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जब हम औपनिवेशिक शासन से लड़ रहे थे। हम उनके विजन को पूरा करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

बता दें, केंद्र सरकार ने पालिएस्टर से बने राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री पर माल और सेवा कर में छूट दी है। कपास, रेशम, ऊन या खादी से बने हाथ से बुने हुए राष्ट्रीय झंडे पहले से ही इस तरह के कर से बाहर हैं। वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग ने अपने एक बयान में कहा कि दिसंबर 2021 में किए गए संशोधनों सहित ध्वज संहिता 2002 का पालन करने वाले भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को जीएसटी से छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : राष्ट्रपति चुनाव में जीतीं द्रौपदी मुर्मू, तीसरे राउंड की काउंटिंग में ही यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया

 

संबंधित समाचार