यूपी: अपर मुख्य सचिव की बढ़ी मुश्किलें, PMO ने दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में कुछ दिनों पहले हुए ट्रांसफर में गड़बड़ी के बाद एक नया एक्शन हुआ है। इस एक्शन के बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) अमित मोहन प्रसाद की मुश्किलें बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस के खिलाफ PMO ने जांच के आदेश दे दिए हैं। PMO ने ये आदेश यूपी …

लखनऊ। यूपी में कुछ दिनों पहले हुए ट्रांसफर में गड़बड़ी के बाद एक नया एक्शन हुआ है। इस एक्शन के बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) अमित मोहन प्रसाद की मुश्किलें बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस के खिलाफ PMO ने जांच के आदेश दे दिए हैं। PMO ने ये आदेश यूपी मुख्य सचिव को दिए हैं।

अमित मोहन की शिकायत आर-क्यूब ग्रुप के मालिक महेश श्रीवास्तव ने PMO में की थी। श्रीवास्तव ने शिकायत में कहा है कि विद्वेष की भावना से कई जिलों में अमित मोहन ने भुगतान रोका हुआ है।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र के जरिए अमित मोहन प्रसाद के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसके बाद ACS के खिलाफ जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट सीएम योगी को दी गई थी।

ट्रांसफर विवाद मामलें में अब तक छह शीर्ष अधिकारियों पर एक्शन लिया जा चुका है।

पढ़ें-राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की : प्रमोद सावंत 

संबंधित समाचार