CBSE Result 2022 : परिधि कुकरेजा और वैभव चौहान ने किया जिला टॉप, इंटर-हाईस्कूल में दोनों को मिले 99.4 फीसदी अंक
मुरादाबाद,अमृत विचार। सीबीएसई 12वीं और 10वीं कक्षा के परिणाम में जिले के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। डीपीएस की परिधि कुकरेजा ने इंटर और हाईस्कूल में एसएस चिल्ड्रेन स्कूल के वैभव चौहान ने 99.4 प्रतिशत लाकर जिला टॉप किया है। 12वीं में आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के सार्थक गुप्ता ने पीसीएम ग्रुप में …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सीबीएसई 12वीं और 10वीं कक्षा के परिणाम में जिले के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। डीपीएस की परिधि कुकरेजा ने इंटर और हाईस्कूल में एसएस चिल्ड्रेन स्कूल के वैभव चौहान ने 99.4 प्रतिशत लाकर जिला टॉप किया है। 12वीं में आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के सार्थक गुप्ता ने पीसीएम ग्रुप में 98.6 फीसदी अंक लाया है। सिविल लाइंस के पीएमएस स्कूल की हिमांशी सिंह को 98 फीसद अंक मिला है।
हाईस्कूल में एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी के रिदम बंसल ने 98.8 फीसद नंबर लाकर दूसरा स्थान पाया है। यहां की अनामिका सिंह को 97.8 फीसद अंक मिला है। शुक्रवार की सुबह सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का परीक्षाफल घोषित किया। इसके बाद परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राएं आतुर हुए तो शिक्षकों और अभिभावकों में भी उत्सुकता रही। शाम को हाईस्कूल का भी परिणाम घोषित कर दिया गया है।

निशिता दूसरे और सारांश तीसरे स्थान पर
इंटर में डीपीएस स्कूल की छात्रा परिधि कुकरेजा ने 99.4 फीसद अंक लाकर जिला टॉप किया। आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के सार्थक ने साइंस ग्रुप में 98.6 फीसद अंक लेकर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। पीएमएस स्कूल की हिमांशी सिंह विज्ञान वर्ग में 98 प्रतिशत नंबर पाकर स्कूल टॉपर हैं। यहीं की निशिता यादव 97.6 के साथ दूसरे और सारांश गुप्ता 97.4 फीसद नंबर के साथ तीसरे स्थान पर आए हैं। स्कूल के ट्रस्टी मनोज आहूजा, प्रिंसिपल मिस्टर मैथ्यूज ने खुशी जताकर मेधावियों को बधाई दी।
कॉमर्स के दिव्यांश ने पाए 97.2 फीसद अंक
शहर के एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी के कॉमर्स वर्ग के छात्र दिव्यांश ने इंटर में 97.2, खुशी अग्रवाल 96.6 और मान्या चावला 96.4 फीसद अंक लेकर स्कूल टॉपर्स में शामिल हैं। स्कूल के प्रिंसिपल अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके स्कूल का परिणाम 100 फीसदी है। सिविल लाइंस स्थित केसीएम स्कूल में इंटर विज्ञान वर्ग में 96 प्रतिशत अंक लेकर अभिनव कुमार सिंह और प्रियांश सिक्का संयुक्त रूप से स्कूल टॉपर बने हैं। जबकि श्रेष्ठ माहेश्वरी और रचित दक्ष ने संयुक्त रूप से 95 फीसद अंक पाया है।
कामर्स वर्ग में इशिका अग्रवाल 94.8 फीसद अंक पाया
कामर्स वर्ग में इशिका अग्रवाल 94.8, आयुष प्रताप सिंह ने 94.2 फीसद और माधवी खन्ना ने 93.8 फीसद अंक पाया है। स्कूल के प्रिंसिपल सुरिंदर सिंह, शिक्षक मुनेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर बधाई दी हैं।
12वीं की टॉपर प्रशासनिक सेवा तो 10वीं की आईआईटी है राह
सीबीएसई के 12वीं व 10वीं कक्षा के परिणाम में जिले और देहरादून रीजन में अपनी मेधा का डंका बजाने वाले परिधि और वैभव भविष्य में अलग-अलग राह पर जाने की चाह रखते हैं। इंटर की टॉपर परिधि कुकरेजा जहां प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं। वहीं, देहरादून रीजन में टॉप पांच में स्थान बनाने वाले वैभव आईआईटी जेईई की तैयारी करेंगे। डीपीएस की छात्रा परिधि कुकरेजा ने 99.4 प्रतिशत अंक लेकर इंटर में जिला टॉप किया है।
इतने ही अंक के साथ एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी कांठ रोड के वैभव चौहान ने हाईस्कूल में न सिर्फ जिले में पहला स्थान हासिल किया है, बल्कि वह देहरादून रीजन में टॉप पांच में तीसरे रैंक पर हैं। परिधि के पिता संजय कुकरेजा बिजनेसमैन हैं। जबकि मां काजल कुकरेजा गृहणी हैं। परिधि के आदर्श उनके माता पिता हैं। वह भविष्य में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं। उन्होंने बिना किसी ट्यूशन, कोचिंग के यह सफलता हासिल कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। वह कहती हैं कि स्कूल के सभी शिक्षक मोटिवेशनल रहे। किसी एक का नाम लेना संभव नहीं। सभी ने बच्चों को बेहतरी की राह दिखाई है।
इंजीनियरिंग सेवा में चुनेंगे भविष्य
वैभव चौहान ने एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी में पढ़ाई कर जिला टॉपर बनने के साथ देहरादून रीजन की रैंकिंग में टॉप पांच में हैं। उन्हें 497 नंबर मिले हैं। जबकि देहरादून के द एशियन स्कूल इंदिरा नगर के की अग्रिमा प्रधान ने 499 नंबर लेकर रीजन टॉप किया है। वैभव के पिता दिनेश सिंह जीएसटी विभाग में हैं। जबकि माता पूनम रानी गृहणी हैं। वैभव आगे चलकर आईआईटी जेईई की तैयारी कर इंजीनियरिंग सेवा में अपना भविष्य चुनेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने शिक्षकों को दिया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 18 करोड़ की लागत से बनेगा आयुष अस्पताल
