अयोध्या: यूडीआईडी बनवाने के लिए जिला अस्पताल में 26 जुलाई से लगेंगे शिविर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में करीब छह हजार ऐसे दिव्यांग हैं जिन्होंने अभी तक अपने यूडीआईडी कार्ड नहीं बनवाए हैं। ऐसे में इन दिव्यांगों की पेंशन रोकी जा सकती है। बार -बार सूचना के बाद भी दिव्यांगजनों ने नए सिस्टम के तहत अपने अभिलेख अपडेट नहीं कराए हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार …

अयोध्या। जिले में करीब छह हजार ऐसे दिव्यांग हैं जिन्होंने अभी तक अपने यूडीआईडी कार्ड नहीं बनवाए हैं। ऐसे में इन दिव्यांगों की पेंशन रोकी जा सकती है। बार -बार सूचना के बाद भी दिव्यांगजनों ने नए सिस्टम के तहत अपने अभिलेख अपडेट नहीं कराए हैं।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 18095 पेंशन धारकों में से कई पेंशन धारक ऐसे हैं जिनके द्वारा अभी तक आनलाइन दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड नहीं बनवाया गया है और न ही अपने बैंक खाते में आधार फीडिंग करायी गयी है। इसके चलते वित्तीय वर्ष की प्रथम त्रैमास की किस्त की धनराशि प्रेषित करते समय जिन दिव्यांगजनों द्वारा पहले हाथ से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाये गये थे वे प्रमाण पत्र निरस्त किये जा चुके हैं।

इनके स्थान पर अब कंप्यूटराइज्ड डिजिटल रूप से दिव्यांग प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड बनाये जाने लगे हैं। विभाग के अनुसार जिले में करीब छह हजार दिव्यांग ऐसे हैं जिनके द्वारा बिना कंप्यूटराइज्ड डिजिटल दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनवाये हुये पेंशन प्राप्त की जा रही है।

ऐसे दिव्यांगजनो को पेंशन प्राप्त करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में सीडीओ अनीता यादव की ओर से विभाग को शिविर लगवा कर प्रभावित होने वाले दिव्यांगों के डिजिटल प्रमाणपत्र और यूडीआईडी बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर का आयोजन 26 जुलाई से जिला अस्पताल में कराए जाने का निर्देश दिया गया है।

पढ़ें-अयोध्या: प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड में वसूली का आरोप लगाते हुये दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार