प्रयागराज: ब्वायज हाईस्कूल के सामने बमबाजी, सीसीटीवी फुटेज से बाइक सवारों की पहचान कर रही पुलिस
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में ब्वायज हाईस्कूल (BHS) के सामने सड़क पर बाइक सवार दो युवकों ने शुक्रवार दोपहर बमबाजी की। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। घटना उस समय हुई, जब स्कूल की छुट्टी हुई थी। बीच सड़क बम चलने से छात्रों, अभिभावकों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर …
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में ब्वायज हाईस्कूल (BHS) के सामने सड़क पर बाइक सवार दो युवकों ने शुक्रवार दोपहर बमबाजी की। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। घटना उस समय हुई, जब स्कूल की छुट्टी हुई थी। बीच सड़क बम चलने से छात्रों, अभिभावकों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
बमबाजी की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बीएचएस के गेट पर तैनात गार्ड से बम चलाने वालों के बारे में पूछताछ की। हालांकि वह कुछ नहीं बता सका। आसपास के दुकानदार भी बम चलाने वालों के बारे में कुछ नहीं बता सके। वहीं पास में रहने वाले नफीस के यहां सीसीटीवी कैमरा लगा है। जिसकी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। सीओ सिविल लाइंस का कहना है कि बमबाजी की सूचना पर जांच की जा रही है। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: धार्मिक कार्यक्रम में हुई बमबाजी, युवक की मौत
