घड़ी हो तो ऐसी: Apple Smartwatch ने बचाई महिला की जान, डॉक्टर्स भी हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। किम डर्की नामक अमेरिकी महिला का दावा है कि एप्पल स्मार्टवॉच (Apple Smartwatch) ने उसके दिल के अनियमित पैटर्न में धड़कने को लेकर आगाह कर उसकी जान बचाई। बकौल किम, उसे पहले चेतावनियां गलत लगीं। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि उसे तेज़ी से बढ़ने वाला दुर्लभ ट्यूमर है जो दिल की ब्लड सप्लाई रोक …

न्यूयॉर्क। किम डर्की नामक अमेरिकी महिला का दावा है कि एप्पल स्मार्टवॉच (Apple Smartwatch) ने उसके दिल के अनियमित पैटर्न में धड़कने को लेकर आगाह कर उसकी जान बचाई। बकौल किम, उसे पहले चेतावनियां गलत लगीं। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि उसे तेज़ी से बढ़ने वाला दुर्लभ ट्यूमर है जो दिल की ब्लड सप्लाई रोक रहा था और इससे स्ट्रोक हो सकता था। 67 साल की क‍िम ने अपनी एक्‍सरसाइज को मॉनिटर करने के लिए ऐपल वॉच खरीदी थी। उन्‍होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इसकी मदद से वह एक गंभीर बीमारी को आने से पहले ही रोक पाएंगी। 5 घंटे की ओपन-हार्ट सर्जरी और 11 दिन अस्‍पताल में रहने के बाद अब वह अपने घर में ठीक हो रही हैं।

एप्पल की स्मार्टवॉच को स्मार्टवॉच के लिहाज से सबसे बेहतरीन माना जाता है। इनको लेकर कई बार ये बात सामने आई हैं कि कंपनी की वॉचेस स्वास्थ्य की सटीक जानकारी देती हैं और कई लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है।

अमेरिका से सामने आया एक वाकया गैजेट्स के फायदों को एक कदम आगे ले जाता है। यहां ऐपल वॉच की मदद से एक महिला को जानलेवा ट्यूमर का पता चल गया। सही समय पर महिला डॉक्‍टरों तक पहुंच गई और उनकी जान बचाई जा सकी है। मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में भर्ती रही महिला अपनी सर्जरी से उबर रही हैं। स्‍थानीय मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि ऐपल वॉच ने वास्‍तव में उनकी जान बचाई है।

महिला का नाम किम डर्की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, भले ही वह अब अपनी वॉच को शुक्रिया कह रही हैं, लेकिन शुरुआत में उन्‍हें इसके अलर्ट पर भरोसा नहीं हुआ। मई में ऐपल वॉच ने लगातार दो दिन अलर्ट किया कि उनका हार्ट एट्रियल फाइब्रिलेशन में था। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हार्ट तक ब्‍लड का फ्लो कम हो जाता है और ब्‍लड क्‍लॉट बनने के चांस बढ़ जाते हैं।

तीसरी रात भी जब ऐपल वॉच ने ऐसा ही अलर्ट भेजा तो किम एक्टिव हो गईं। उन्‍होंने अस्‍पताल जाने का फैसला किया। जांच में पता चला कि उनका दिल अनियमित रूप से धड़क रहा था। उन्‍हें मायक्सोमा था। यह एक दुर्लभ और तेजी से बढ़ने वाला ट्यूमर होता है। यह महिला के हार्ट तक रक्त की आपूर्ति को बंद कर रहा था और एक लेवल पर जाकर स्ट्रोक का कारण बन सकता था। डॉक्‍टरों ने जब महिला से पूछा कि उन्‍हें एट्रियल फाइब्रिलेशन का पता कैसे चला, किम ने बताया कि उनकी घड़ी ने जानकारी दी। जाहिर तौर पर ऐपल वॉच ऐन वक्‍त पर अपना काम कर गई और महिला को गंभीर‍ स्थिति में पहुंचने से पहले बचा लिया। 27 जून को हुई सर्जरी में महिला के शरीर से 4 सेंटीमीटर का ट्यूमर निकाल दिया गया।

दिल में बढ़ रहा था ट्यूमर
आपको बता दें कि एप्पल स्मार्ट वॉच का प्रयोग करने वाली महिला के दिल की धड़कन अनियमित थी, इसलिए लगातार तीन रातों तक सूचना मिलने के बाद उसने पास के एक अस्पताल का दौरा किया। टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने महिला के ह्रदय में एक मायक्सोमा पाया जो एक दुर्लभ तेजी से बढ़ने वाला ट्यूमर है जो रक्त के प्रवाह को कान तक सीमित कर सकता है और स्ट्रोक का कारण बन सकता है और ऐसी स्थिति में उनका इलाज शुरू कर दिया गया और आसानी से महिला का इलाज कर उनकी जान बचा ली गई।

ये भी पढ़ें : गांजे के खेत की रोशनी से गुलाबी हुआ आसमान, सामने आईं ये तस्वीरें, आपने देखीं ?

 

संबंधित समाचार