सुल्तानपुर: अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना, बाइक सवार किशोर समेत दो की मौत
सुल्तानपुर। कूरेभार थाना क्षेत्र के सिद्धीगनेषपुर के पास हुए एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की पुलिस तलाष कर रही है। कूरेभार के शिवनगर निवासी संजय प्रजापति अपने साढू़ के पुत्रों प्रतापगढ़ जिले के सांडवा चंदिका निवासी …
सुल्तानपुर। कूरेभार थाना क्षेत्र के सिद्धीगनेषपुर के पास हुए एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की पुलिस तलाष कर रही है।
कूरेभार के शिवनगर निवासी संजय प्रजापति अपने साढू़ के पुत्रों प्रतापगढ़ जिले के सांडवा चंदिका निवासी देवा प्रजापति व विष्णु को सरयू एक्सप्रेस पर बैठाने रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वह सिद्धीगनेशपुर के पास पहुंचे थे कि सामने नीलगाय आ गई।
इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। 12 साल के देवा की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि दुर्घटना जिस वाहन से हुई, उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
पढ़ें-बहराइच: ससुराल जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
