रामपुर : अपहरण के आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे किन्नर, हंगामा
रामपुर/ शाहबाद, अमृत विचार। गैर समुदाय की युवती को भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा तो उसके उसके समर्थन में किन्नर भी कोतवाली पहुंच गए। जहां उन्होंने तालियां बजाकर हंगामा शुरूकर दिया। जिसके बाद पुलिस को आरोपी को छोड़ना पड़ा। हालांकि पुलिस ने अपह्रत युवती को बरामद कर लिया है। लेकिन युवती …
रामपुर/ शाहबाद, अमृत विचार। गैर समुदाय की युवती को भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा तो उसके उसके समर्थन में किन्नर भी कोतवाली पहुंच गए। जहां उन्होंने तालियां बजाकर हंगामा शुरूकर दिया। जिसके बाद पुलिस को आरोपी को छोड़ना पड़ा। हालांकि पुलिस ने अपह्रत युवती को बरामद कर लिया है। लेकिन युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। जिस पर पुलिस ने उसे रामपुर के वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर का है। जहां गांव निवासी किन्नर परिवार के गांव एक युवक का गैर समुदाय की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 20 जुलाई को आरोपी युवक युवती को लेकर फरार हो गया। गुरुवार रात को पुलिस ने उन्हें मुरादाबाद से बरामद कर लिया और शाहबाद ले आई।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के परिवार के कई लोग किन्नर हैं। वह सभी गुरुवार देर रात आरोपी युवक के समर्थन में कोतवाली पहुंच गए। तालियां बजाकर हंगामा शुरुकर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती ने आरोपी युवक के पक्ष में बयान दिए हैं। जिसके चलते फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को जाने दिया।
ये भी पढ़ें:- योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोत्तरी, जानें कब से मिलेगा एरियर
