रामपुर: कैंटर की साइड लगने से कार अनियंत्रित होकर पलटी, चालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में एक कैंटर ने कार को साइड मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें सवार पिता-पुत्र समेत तीन को लोगों ने कार से मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे के दौरान जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सीधा …

रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में एक कैंटर ने कार को साइड मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें सवार पिता-पुत्र समेत तीन को लोगों ने कार से मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे के दौरान जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सीधा कराया है।

केमरी रोड स्थित आनंदनगर के रहने वाले रवि गंगवार अपने पिता वीर सिंह गंगवार तथा अपने किरायदार निछत्तर सिंह के साथ शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अपने घर से अपनी कार द्वारा बरेली जनपद की बहेड़ी जा रहा था। तभी केमरी रोड पर शीदी बाबा पार्क के सामने आगे चल रहे एक कैंटर ने कार को जबरदस्त साईड मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।

हादसे के दौरान कैंटर चालक मौकें से फरार हो गया। इससे दोनों और जाम लग गया। कार में फंसे तीनों लोगों ने आनन-फानन में रेस्क्यू कर कार से सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पलटी कार को क्रेन मगाकर उसको सीधा करवाया।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने बताया कैंटर चालक अपने वाहन में दिल्ली से प्लास्टिक भरकर उत्तराखंड के जिला उधमसिंहनगर के लिए निकला था। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में वह बाया केमरी होकर जा रहा था। हादसे के समय लोगों की काफी भीड़ लग गई।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : अपहरण के आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे किन्नर, हंगामा

संबंधित समाचार