बिजनौर: राज्य कर एसआईबी ने पंकज फोम नहटौर पर की छापेमारी, 27 लाख का माल किया सीज
बिजनौर, अमृत विचार। राज्य कर बिजनौर की एसआईबी टीम ने दल बल को साथ लेकर फोम व प्लास्टिक की कुर्सी आदि के बड़े व्यवसायी के यहां घंटों तक छापामारी कर लाखों रुपये का सामान सीज कर दिया और 26 मुक्त पर्चों के विषय में जानकारी मांगी है। बिजनौर राज्य कर के ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी एके …
बिजनौर, अमृत विचार। राज्य कर बिजनौर की एसआईबी टीम ने दल बल को साथ लेकर फोम व प्लास्टिक की कुर्सी आदि के बड़े व्यवसायी के यहां घंटों तक छापामारी कर लाखों रुपये का सामान सीज कर दिया और 26 मुक्त पर्चों के विषय में जानकारी मांगी है।
बिजनौर राज्य कर के ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी एके सिंह प्रथम से आईएनएस लेने के बाद डीसी एसआईबी संजय सिंह, प्रभारी एसी राजीव सिंह, सीटीओ सीमा गोयल, नरेंद्र कुमार व डीसी नजीबाबाद नीरज सिंह, डीसी चांदपुर जयेश सिंह, एसी चांदपुर राम मिलन सिंह व सीटीओ अशोक कुमार की टीम ने थाना नहटौर में धामपुर रोड पर स्थित पंकज फोम हाउस के यहां कर चोरी की जानकारी पर छापामारी की। उक्त व्यापारी फोम, रॉ मैटेरियल, पर्दों आदि के कपड़े व प्लास्टिक की कुर्सियों का थोक व्यवसायी है।
राज्य कर विभाग के अधिकारियों की छापामारी दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 8:30 बजे तक अनवरत चली। इस दौरान टीम ने 27 लाख रुपये का माल सीज कर दिया और 26 मुक्त पर्चों के विषय में व्यापारी से हिसाब-किताब मांगा है। डीसी एसआईबी संजय सिंह के अनुसार उक्त फर्म स्वामी के विरुद्ध काफी समय से कर चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते उनके द्वारा छापामारी की गई है । उन्होंने जनपद के कर चोरों को चेतावनी देते हुए कहा, कि वह नियमानुसार कर जमा करें अन्यथा उनके विरुद्ध भी छापामार कार्रवाई की जाएगी।
नजीबाबाद में भी बिना कागजों के होता है फर्नीचर व्यवसाय
नजीबाबाद। नजीबाबाद क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर फर्नीचर का उद्योग है, यहां से पहाड़ी क्षेत्र को फर्नीचर तैयार करके अथवा दिल्ली आदि जगहों से मंगा कर भेजा जाता है। फर्नीचर उद्योग का यह सारा व्यवसाय अधिकतर बिना कागजों के होता है, जिनमें खरीद-फरोख्त का कोई पर्चा संबंधित व्यवसाय के यहां नाम मात्र को ही होता है।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर: चोरी के 52 मोबाइल और लैपटॉप के साथ चार बदमाश गिरफ्तार
