लखीमपुर-खीरी: दो टुकड़ों में वापस की गई थाने में जमा बंदूक, लाइसेंस धारक ने डीएम से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतविचार,खमरिया-खीरी। अगर आपका लंबे अर्से से लाइसेंसी असलहा थाना या चौकी में जमा है तो सावधान हो जाइए। हो सकता है आपका जमा लाइसेंस दो टुकड़ों में होकर पड़ा सड़ रहा हो। जी हां ऐसा ही एक मामला थाना ईसानगर का सुर्खियों में है। जहां डीबीबीएल लाइसेंस धारक की असमय मौत के बाद थाने में …

अमृतविचार,खमरिया-खीरी। अगर आपका लंबे अर्से से लाइसेंसी असलहा थाना या चौकी में जमा है तो सावधान हो जाइए। हो सकता है आपका जमा लाइसेंस दो टुकड़ों में होकर पड़ा सड़ रहा हो। जी हां ऐसा ही एक मामला थाना ईसानगर का सुर्खियों में है। जहां डीबीबीएल लाइसेंस धारक की असमय मौत के बाद थाने में जमा हुई बारह बोर की बंदूक रिनीवल के बाद नए लाइसेंस धारक को दो टुकड़ों में दी गई। नए लाइसेंस धारक ने पूरे मामले की शिकायत डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से की है। डीएन ने पूरे मामले में जांच कर लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव रेहुआ निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा पुत्र सोहन लाल वर्मा ने बीते पंचायत पंचायत चुनाव में अपनी डबल बैरल बंदूक ईसानगर थाने में जमा की थी, लेकिन तीन अप्रैल 2021को उनका आकस्मिक निधन हो गया। जिसके बाद जगदीश वर्मा के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को अपने पिता की मौत के बाद लाइसेंस वरासत करने की अपील की।

जिस पर डीएम ने 18 जून 2022 को जगदीश प्रसाद की डीबीबीएल 12 बोर बंदूक पुरुषोत्तम कुमार के नाम कर दी। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में पुरषोत्तम कुमार ने बताया कि जब वह 21 जुलाई को थाना ईसानगर में जमा की गई लाइसेंसी बंदूक को लेने गया तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसकी डबल बैरल बंदूक को दो टुकड़ों में लाकर सामने डाल दिया। जिसपर पुरषोत्तम ने बंदूक लेने से मना किया।

उसने कहा कि यह मेरी बंदूक नहीं है। इस पर पुलिस वालों ने उससे कहा कि जहां पर शस्त्र रखे गए थे। वहां की बिल्डिंग की छत गिर गई थी। जिससे बंदूक क्षतिग्रस्त हो गई। थाने से दो टुकड़ों में मिली बंदूक की मरम्मत में हजारों का खर्च आने को लेकर पुरुषोत्तम कुमार ने डीएम से शिकायत की है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मामले की जांच कर लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आस्वासन दिया है।

मामले की जानकारी नहीं है। अगर इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी—संजीव सुमन, एसपी।

संबंधित समाचार