लखीमपुर-खीरी: सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को दुर्भावना पूर्ण बताते हुए कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बदले की राजनीति करती है। इसके पहले …

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को दुर्भावना पूर्ण बताते हुए कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बदले की राजनीति करती है। इसके पहले राहुल गांधी से ईडी ने कई दिनों तक पूछताछ की और अब कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर परेशान कर रही है। ईडी सवाल पूछते पूछते दृपूछते थक जाएगी, लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जवाब देते देते नहीं थकेंगे।

जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार देश के लिये त्याग और तपस्या करने वाली सोनिया गांधी की छवि धूमिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय से पूछताछ करा रही है। स्वार्थ की सत्ता चलाने वाली भाजपा ये भूल जाती है कि सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद एक बार नहीं कई बार ठुकराया। सोनिया गांधी ने अपनी सास और पति के शहीद हो जाने के बाद अकेली मां होकर अपने बच्चों का लालन- पालन किया। देश की जरूरतों को देखते हुए पार्टी की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाली।

उन्होंने या उनके परिवार ने आज तक कोई सरकारी विभाग या मंत्रालय नहीं लिया, लेकिन भाजपा उनके और उनके परिवार के खिलाफ दिन -रात भ्रम और झूठ फैलाती रहती है, जो भाजपा दूसरे दलों के नेताओं पर सीबीआई और ईडी छोड़ती रहती है। उसके खुद के मंत्री दिनेश खटिक ने अपने इस्तीफे में उजागर कर दिया की भाजपा सरकार में हर योजना में घोटाले चल रहे हैं, चाहे नमामि गंगे योजना हो, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हो या विभागों की ट्रांसफर पोस्टिंग हो।

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी का साहस और सत्य का प्रतीक हैं और वो ऐसी कार्यवाहियों से डरने वाली नहीं हैं। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि देश में न्याय और लोकतंत्र की रक्षा करें। धरना-प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव राम कुमार वर्मा, गुरमीत सिंह भुल्लर, इकबाल अहमद, दीपक बाजपेयी, रितु राज, किरन वर्मा, संजय गोस्वामी, पंकज शुक्ला, शिव सहाय सिंह, वरुण चौधरी, रवि तिवारी, तारिक हुसैन, प्रेम वर्मा, कमल जीत सिंह, राजेंद्र गुप्ता, सतीश मिश्रा, हरवंश मौर्य, अफसर अली, अमित कुमार राठौर, रामकुमार मिश्रा, अब्दुल रहीम, नवाज, रवि गोस्वामी आदि रहे।

संबंधित समाचार