रामपुर : जीजा से अवैध संबंध होने में परिवार वालों ने की थी बहन की हत्या
रामपुर/भोट, अमृत विचार। जीजा के बहन से अवैध संबंधों के चलते परिजनों ने राजिया की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के दौरान पांच लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने शुक्रवार को सगे भाइयों को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है। भोट थाना क्षेत्र में 21 जून को …
रामपुर/भोट, अमृत विचार। जीजा के बहन से अवैध संबंधों के चलते परिजनों ने राजिया की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के दौरान पांच लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने शुक्रवार को सगे भाइयों को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है।
भोट थाना क्षेत्र में 21 जून को करीब चार बजे गांव निवासी रजिया पुत्री उसफाकुलनवी (18वर्ष ) का शव गांव के पास ही स्थित पापुलर के खेत में मिलने पर परिजन व ग्रामीण एकत्र हो गए थे। सूचना पर थानाध्यक्ष शिव प्रभात सिंह व सीओ केमरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। वहीं फैरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। इस मामले में गांव निवासी बहनोई को चरित्रहीन बताते हुए आरोप लगाया है कि बहनोई अमानत ने ही उसकी बहन की मारपीट कर हत्याकर शव पापुलर के खेत में फेंक दिया था।
इस मामले में पुलिस लगातार विवचेना चल रहीं थी। जिसमें जांच के दौरान विवेचना घटना का सफल अनवारण करते हुए पुलिस ने इस मामले में अशरफ अली उर्फ गामा, सलमान उर्फ सुलेमान पुत्र असफाकुल नवी निवासी गण ग्राम किशनपुर पनचक्की थाना भोट,मां मुख्तरी, बहन मुशरफी पत्नी सलीम निवासी मोहल्ला सिंघाडिया कस्बा व थाना केमरी,.मुख्तर पुत्र असपाकुल नवी निवासी किशनपुर पनचक्की थाना भोट के नाम तथा धारा की वृद्धि की गई थी।
उसके बाद भोट पुलिस द्वारा शुक्रवार को आरोपी अशरफ अली उर्फ गामा,सलमान उर्फ सुलेमान पुत्र गण असफाकुल नवी निवासी गण ग्राम किशनपुर पनचक्की थाना भोट को लालाबाल बाग चौराहे से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस थाने ले आई। जहां पूछताछ करने के बाद आरोपी सलमान उर्फ सुलेमान की निशान देही पर राजिया की हत्या में प्रयुक्त तकिया घर से बरामद किया गया। बताया गया कि हमने अपनी बहन राजिया और अपने जीजा अमानत के बीच संबंध की बात से गांव में हो रही बदनामी की वजह से इस घटना को अंजाम दिया। बचे आरोपियों को पुलिस तलाश रहीं है।
गांव के लोग लगातार कर रहे थे तरह-तरह की चर्चाए
राजिया और उसके जीजा के अवैध संबंध होने की जानकारी मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाए शुरु हो गई थी। परिजनों तक भी इस तरह की बातें पहुंच रहीं थी। कई बार मां बेटों ने राजिया को समझाने का प्रयास किया था,लेकिन राजिया मनाने को तैयार नहीं थी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तकिया से गला दबाकर हत्या कर दी थी।,लेकिन परिजन अपने आप को बचाने में लगे हुए थे।
जीजा को बना दिया था आरोपी
राजिया को परिजनों ने रास्ते से हटा दिया था,लेकिन जीजा से अवैध संबंध होने के कारण उसकी हत्या करके उसको ही फंसा दिया था। पुलिस को कहानी गले नहीं उतर रहीं थी जांच के दौरान जब पुलिस ने गंभीरता से जांच की ,तो कुछ और तथ्य सामने आने के बाद पुलिस के होश उड़ गए थे। जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को आरोपी बना दिया था।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम और अब्दुल्ला कोर्ट में पेश, पासपोर्ट अधिकारी की हुई गवाही
