कानपुर में कल से आयोजित होगा अग्निवीर रिक्रूटमेंट एग्जाम, जानें कितने होंगे केंद्र और कितने छात्र देंगे परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। सेना में भर्ती के लिए देशभर में आयोजित हो रहे अग्निवीर रिक्रूटमेंट एग्जाम की शुरुआत कल से हो रही है। कल यानी 24 जुलाई 2022 दिन रविवार को कानपुर Agniveer Recruitment Exam 2022 के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां अंतिम चरण हो रही हैं। बता दें कि कल से …

कानपुर। सेना में भर्ती के लिए देशभर में आयोजित हो रहे अग्निवीर रिक्रूटमेंट एग्जाम की शुरुआत कल से हो रही है। कल यानी 24 जुलाई 2022 दिन रविवार को कानपुर Agniveer Recruitment Exam 2022 के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

जिसकी तैयारियां अंतिम चरण हो रही हैं। बता दें कि कल से पूरी व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा आयोजित होगी। जिसकी तैयारियों का जायजा पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने लिया है साथ ही साथ इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि परीक्षा के आयोजन में किसी प्रकार की समस्या न आए।

जानें कितने होगें केंद्र, कितने छात्र देंगे परीक्षा

बता दें अग्निवीर परीक्षा के लिए कानपुर में अलग-अलग स्थानों पर कुल 17 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। अग्निवीर परीक्षा ऑनलाइन होगी। परीक्षा केंद्र के अंदर की पूरी जिम्मेदारी एयरफोर्स ने संभाली है। अग्निवीर परीक्षा के लिए हर एग्जाम सेंटर में करीब 625 कैंडिडेट्स परीक्षा देंगे।

जानें कितने दिन चलेंगे एग्जाम

अग्निवीर रिक्रूटमेंट एग्जाम की शुरुआत 24 जुलाई से हो रही है। यह परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होकर कई चरणों में 31 जुलाई 2022 तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि अग्निवीर परीक्षा ऑनलाइन होगी। यह एग्जाम तीन शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। एक शिफ्ट में करीब 175 बच्चों को परीक्षा देनी होगी।

पुलिस और प्रशासन सेंटर पर होगी चौकस

अग्निवीर ऑनलाइन परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि कानपूर के पूरे जिले में अलग-अलग केंद्र तैयार किए गए हैं। परीक्षा से पहले अधिकारियों ने केंद्र से लेकर व्यवस्थाओं तक का जायजा लिया। बता दे कि परीक्षा तीन पारियों में आयोजित होगी।

पढ़ें-अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, जानें कब होगा रजिस्ट्रेशन

संबंधित समाचार