पीलीभीत: 10वीं में आन्या और अनन्या ने किया जिला टॉप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शुक्रवार को घोषित हुए सीबीएसई रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारते हुए 10वीं में लिटिल एंजिल्स स्कूल की आन्या सिंह और सेंट एलायिसस स्कूल की अनन्या सिंह ने 98.80 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया। 10वीं में कुल 17 परीक्षार्थियों ने टॉपटेन में जगह हासिल की। जिसमें सेंट एलायसिस कॉलेज की शिफा …

पीलीभीत, अमृत विचार। शुक्रवार को घोषित हुए सीबीएसई रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारते हुए 10वीं में लिटिल एंजिल्स स्कूल की आन्या सिंह और सेंट एलायिसस स्कूल की अनन्या सिंह ने 98.80 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया। 10वीं में कुल 17 परीक्षार्थियों ने टॉपटेन में जगह हासिल की।

जिसमें सेंट एलायसिस कॉलेज की शिफा ने 98.40 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर बेनहर कॉलेज के आकर्ष अग्रवाल ने 98.33 फीसदी अंक हासिल किए। कॉलेज की ओर से सभी मेधावियों को बधाई दी गई। जिला टॉपर आन्या सिंह का कहना है कि उनकी कामयाबी में उनके माता पिता व टिचर्स का पूर्ण सहयोग रहा है।

ये भी पढ़ेबरेली कॉलेज में पकड़े गए तीन नकलची, एक के पास मिला स्मार्टफोन

संबंधित समाचार