Viral Video: गलत पार्किंग को लेकर नागपुर पुलिस ने शख्स को स्कूटर समेत झुलाया झूला
नागपुर। नागपुर (महाराष्ट्र) ट्रैफिक पुलिस द्वारा नो-पार्किंग ज़ोन में खड़े स्कूटर को उस पर सवार मालिक के साथ उठाने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने 22-जुलाई को नागपुर में अंजुमन कॉम्प्लेक्स के पास एक नो-पार्किंग ज़ोन से स्कूटर को उठाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ठेकेदार के खिलाफ …
नागपुर। नागपुर (महाराष्ट्र) ट्रैफिक पुलिस द्वारा नो-पार्किंग ज़ोन में खड़े स्कूटर को उस पर सवार मालिक के साथ उठाने का वीडियो सामने आया है।
पुलिस ने 22-जुलाई को नागपुर में अंजुमन कॉम्प्लेक्स के पास एक नो-पार्किंग ज़ोन से स्कूटर को उठाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रही है।
आमतौर पर नो पार्किंग जोन (No Parking Zone) में खड़ी गाड़ियों को उठाकर ले जाया जाता है, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप अपना माथा ही पकड़ लेंगे।
दरअसल, महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में स्थित अंजुमन कॉम्पलेक्स के पास ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने नो पार्किंग जोन में खड़ी स्कूटर (Scooter) को उस पर सवार मालिक के साथ उठा लिया गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो जैसे हंगामा ही मच गया। वीडियो के वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने कॉन्ट्रैक्टर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
गलत पार्किंग को लेकर पुलिस ने नागपुर में स्कूटर को उस पर सवार मालिक के साथ उठाया, वीडियो वायरल #ViralVideo @NagpurPolice pic.twitter.com/ADkyKeuh6f
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) July 23, 2022
ये भी पढ़ें : जानें कौन हैं शिक्षा भर्ती घोटाले में गिरफ्तार ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी ?
