कानपुर में शिक्षक बना हैवान: होमवर्क न करने पर छात्र को बेरहमी से पीटा, भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर/शिवली। विद्यालय पढ़ने गए छात्र को एक शिक्षक ने पढ़ाई के वक्त बेरहमी की हद पार करते हुये डंडों से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल छात्र को परिजनों ने उपचार के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। शिवली क्षेत्र के सरैया लालपुर गांव निवासी सिद्धार्थ पाल का 15 वर्षीय पुत्र …

कानपुर/शिवली। विद्यालय पढ़ने गए छात्र को एक शिक्षक ने पढ़ाई के वक्त बेरहमी की हद पार करते हुये डंडों से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल छात्र को परिजनों ने उपचार के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। शिवली क्षेत्र के सरैया लालपुर गांव निवासी सिद्धार्थ पाल का 15 वर्षीय पुत्र प्रशांत गांव के ही स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है।

शुक्रवार को स्कूल में होमवर्क न करने की बात को लेकर विद्यालय के शिक्षक बलराम सिंह सेंगर ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे छात्र के गर्दन में चोट लग गई। छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसपर घायल छात्र को परिजन कानपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-आजमगढ़: फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रहे शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, STF की जांच में पाए गये दोषी

संबंधित समाचार