पीलीभीत: टेंपो और डंपर की टक्कर, छात्र समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर बरकरार है। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर डंपर और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में परीक्षा देने जा रहे छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल हुए। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर …

पीलीभीत, अमृत विचार। हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर बरकरार है। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर डंपर और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में परीक्षा देने जा रहे छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल हुए। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची अमरिया पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के चलते मौके पर भीड़ लगी रही।

हादसा शनिवार पूर्वान्ह बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अमरिया थाना क्षेत्र में हुआ। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव अली गौटिया निवासी अकबर अली टेंपो चलाते हैं। वह रोज की तरह सवारियां लेकर आ रहे थे। उधर, पीलीभीत की ओर से एक डंपर तेज गति से आ रहा था। हाईवे पर माधोपुर चौराहा के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई।

यह देख फंसने के डर से चालक डंपर छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर अमरिया केके वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में टेंपो में सवार चालक समेत पांच घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने अमरिया निवासी मोनिस (22) पुत्र नफीस खान और कैंचूटांडा गांव निवासी आयशा बेगम (32) पत्नी रियाज अहमद को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, घायल टेंपो चालक अकबर अली, नावकूड़ गांव निवासी शीबा बी पुत्री मोहम्मद शकील, रईस अहमद को हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी अमरिया से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान सीएचसी परिसर में भीड़ जमा रही। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के चलते हाईवे पर भीड़ जमा हुई तो यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: किसान को सांप ने डसा, मौत, परिवार में मातम

संबंधित समाचार