जुदा हुई राहें: सपा की चिट्ठी पर राजभर का जवाब- ‘उधर से तलाक आया, हमने कबूल कर लिया’
लखनऊ। सपा की तरफ से जारी चिट्ठी के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने जवाब देते हुये कहा कि वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के तरफ से दिए गए तलाक का स्वागत करते हैं। इसके साथ सुभासपा प्रमुख राजभर ने कहा कि सपा की तरफ से तलाक हो गया …
लखनऊ। सपा की तरफ से जारी चिट्ठी के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने जवाब देते हुये कहा कि वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के तरफ से दिए गए तलाक का स्वागत करते हैं। इसके साथ सुभासपा प्रमुख राजभर ने कहा कि सपा की तरफ से तलाक हो गया और हमने उसे कबूल कर लिया है। उन्होंने साथ ही तंज भरे लहजे में कहा कि ईश्वर करें कि अखिलेश यादव कभी एसी से बाहर न निकलें।
ओपी राजभार ने सपा मुखिया अखिलेश के साथ अपनी खींचतान और आज के पत्र का जवाब देते कहा, ‘उधर से तलाक हो गया और हमने उसे कबूल कर लिया है।’ इस दौरान राजभर ने विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भी अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, ‘विधानसभा के चुनाव में हम लड़ते रहें कि अतिपिछड़ों और अतिदलितों को हिस्सेदारी दो। उनको यह बात बुरी लगी कि मैं हिस्सेदारी मांग रहा हूं। आजमगढ़ में खुद कहा था कि चौहान या कुशवाहा को टिकट दे दो। लेकिन लड़ेगा तो यादव। हम यादव और मुसलमान के खिलाफ नहीं है लेकिन जब आपका वोट छिटक रहा है तो नया वोट पैदा कीजिए यह कहना उनको बुरा लगा।’
यह भी पढ़ें:-राजभर ने फिर साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- तलाक के पेपर तैयार
