अयोध्या: डीएम और एसएसपी ने लिया जेल का जायजा, दिए यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पाकशाला व लॉन्ड्री का जायजा लेकर व्यवस्था परखी। जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के अलावा मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के …

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पाकशाला व लॉन्ड्री का जायजा लेकर व्यवस्था परखी। जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के अलावा मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद किशोर बैरक सहित विभिन्न बैरकों में जाकर जेल में निरुद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और नियमानुसार प्रदत्त सभी सुविधाएं कैदियों को मुहैया कराने के निर्देश दिए। दोनों अफसरों ने जेल अस्पताल को भी देखा। वहां बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान अधीक्षक कारागार शशीकांत मिश्रा व डिप्टी जेलर गिरीश कुमार भी उपस्थित रहे।

पढ़ें-गोरखपुर: बुजुर्ग के अपहरण के मामले में बांसगांव पुलिस पर लगा लेटलतीफी का आरोप

संबंधित समाचार